{"_id":"78-61413","slug":"Hisar-61413-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपो होल्डर की मनमानी पर जताया रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डिपो होल्डर की मनमानी पर जताया रोष
Hisar
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गांव सुलखनी में पिछले कई महीनों से राशन डिपो मेें हो रही धांधली को लेकर ग्रामीणों मेें काफी रोष है। इस संबंध में ग्रामीणों ने 12 सितंबर को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन डिपो होल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में गरीब समाज कल्याण संघ के एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को ग्रामीणों को साथ लेकर डीसी से मिले और इस संबंध में डिपो होल्डर और अधिकारियोें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
डीसी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना था कि गांव सुलखनी में साढ़े तीन सौ से भी अधिक बीपीएल कार्ड धारक हैं। इनमें से 50 कार्ड ऐसे हैं, जिनकी फटे होने के कारण ऐंट्री नहीं हो सकती। लेकिन डिपो धारक इनमें से नाममात्र के कार्ड धारकों को ही राशन दे रहा है। जबकि अधिकांश कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलता। ग्रामीण सेठी चित्रा ने बताया कि विभाग की ओर से वर्ष 2010 से बीपीएल को 35 किलोग्राम गेंहू मिलता है। लेकिन डिपो होल्डर केवल 33 किलोग्राम गेहूं ही दे रहा है। इसके अलावा चीनी और तेल की मात्रा में भी काफी धांधली बरती जा रही है। विभाग की ओर से गांव में अगस्त महीने की गेहूं को सितंबर में दिया गया। इस तरह से एक महीने का राशन हड़प किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों को की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों की शिकायत पर डीसी ने आश्वासन दिया कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों को जल्द ही तलब किया जाएगा। इस दौरान रामंचद्र, नीलम, भग्गो देवी, रानी, प्रेमकौर, प्रिया और अजय सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।