{"_id":"78-59248","slug":"Hisar-59248-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा-हिसार-लुधियाना ट्रेन नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा-हिसार-लुधियाना ट्रेन नियमित
Hisar
Updated Mon, 29 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। रेलवे ने सिरसा-हिसार-लुधियाना ट्रेन को सिरसा तक नियमित कर दिया है। सांसद डॉ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने रविवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लुधियाना के लिए रवाना किया। रेलवे ने इस ट्रेन को पहले दो माह तक ट्रायल के तौर पर सिरसा तक चलाया गया था। अब रेलवे ने ट्रेन को नियमित करने का फैसला लिया है। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताआें ने स्टेशन मास्टर जेबी पाठक, लोको इंस्पेक्टर नत्थूराम, लोको पायलट शामलाल, गार्ड दलीप गोदारा, पीआरएफ ओमप्रकाश मीणा को फूलमालाएं पहनाई और लड्डू बांटे। तंवर ने कहा कि रेलवे के इस फैसले से सिरसावासियाें को नई सौगात मिली है। सिरसा से लुधियाना जाने वाले यात्रियाें को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर रमेश साहुवाला, ओमप्रकाश एंथोनी, शेरसिंह कानूनगो, सखाराम, अटल नैन, सुखविंद्र दुग्गल, रवि मेहता, कंवर सेन आर्य, भूपसिंह भंडोरिया, रवि केलनियां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन