फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अब मित्र कीटों को बचाएगीं खाप पंचायतें

अब मित्र कीटों को बचाएगीं खाप पंचायतें

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Hisar
Hisar Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जींद। क्षेत्र में किसानों को फसलों के मित्र कीटों की पहचान करवाकर कीटनाशकों से उन्हें न मारने का संदेश देने वाले डॉ. सुरेंद्र दलाल के बीते सप्ताह निधन के बाद उनके इस मिशन को आगे बढ़ाने का जिम्मा प्रदेश की खाप पंचायतों ने संभालने का ऐलान किया है। रविवार को हुई बैठक में खाप चौधरियों ने कहा कि जो मिशन डॉ. दलाल ने शुरू किया था, उसको आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी अब खापों ने ले ली है। बीते एक साल के दौरान यह दूसरा अवसर है जब खाप पंचायतों ने किसी सामाजिक अभियान की जिम्मेवारी ली है। इससे पहले उत्तर भारत की 360 खापों ने जींद के बीबीपुर गांव में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जोरदार अभियान चलाने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

रविवार को जींद के पटवार भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सौ से अधिक खापों के चौधरियों ने डॉ. सुरेंद्र दलाल को श्रद्धाजंलि देते डा. दलाल की मुहिम को आगे बढ़ाने का ऐलान किया। करीब तीन महीने तक संघन कौमा में रहने के बाद डॉ. दलाल का हिसार के एक निजी अस्पताल में 18 मई को निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभी की शुरूआत पालम नई दिल्ली खाप के प्रधान रामकरण सिंह सोलंकी ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. दलाल ने थाली को जहर मुक्त करने की जो शुरूआत की थी, उसे आगे बढ़ाना खाप पंचायतों की जिम्मेवारी है। उन्होंने बताया कि पिछले साल जींद के गांव निडाना में उनकी खाप ने स्वयं देखा था कि डॉ. दलाल किस तरह से कीटों को बचाने की मुहिम चलाए हुए हैं।
विज्ञापन

बराह बाहरा के प्रधान कुलदीप सिंह ढांडा ने कहा कि उन्होंने डॉ. दलाल को कीटों पर शोध करते हुए बड़ी बारीकी से देखा है। उन्होंने बताया कि डॉ. दलाल ने अपने घर में कीटों की रक्षा के लिए प्रयोगशाला बना रखी थी। ढांडा ने कहा कि दलाल को सही मायने में खापें तभी श्रद्धाजंलि दे सकेंगी, जब उनके मिशन को खापें आगे बढ़ाएंगी। कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला, ढुल के खाप इंद्र सिंह ढुल, बिनैन खाप के प्रवक्ता सूबेसिंह नैन, नंदगढ़ बारहा के होशियार सिंह दलाल, सांगवान खाप के कटार सिंह सांगवान, मान खाप के ओमप्रकाश मान, सतरोल खाप के सूबेदार इंद्र सिंह समेत अनेक खापों के प्रधानों व प्रतिनिधियों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि डॉ. दलाल के मिशन को आगेे बढ़ाने की जिम्मेवारी खापें अपने ऊपर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खापों द्वारा डा. दलाल के मिशन को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी लेने का ऐलान किए जाने के बाद सवाल यह पैदा हुआ कि मिशन को कैसे आगे बढ़ाया जाए। श्रद्धांजलि सभा में करीब तीन घंटे बाद सर्वजाति सर्वखाप हरियाणा के प्रधान दादा नफेसिंह नैन ने कहा कि खापें किसानों को इस बात के लिए रजामंद करेंगी कि वे अपने खेतों में कीटनाशकों का प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि डॉ. दलाल के मुहिम को खापें एक मिशन बनाकर अभियान चलाएगी। फरीदकोट (पंजाब) से आए खेती विरासत मिशन के अध्यक्ष उमेद दत्त ने कहा कि हरियाणा सरकार को चाहिए कि डॉ. दलाल के अमूल्य योगदान को देखते हुए कृषि विभाग में एक प्रयोगशाला बनाई जाए, जहां डॉ. दलाल द्वारा कीटों पर किए शोध के बारे में जानकारी किसानों और विशेषज्ञों को उपलब्ध कराए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed