फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दो मोर्चों पर लामबंद हुईं खाप पंचायतें

दो मोर्चों पर लामबंद हुईं खाप पंचायतें

Sun, 17 Mar 2013 05:32 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sun, 17 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
गांव दनौंदा कलां (जींद)। हरियाणा की खाप पंचायतों के लिए आने वाले कुछ दिन कड़े इम्तिहान के हैं। खापें पहली बार एक साथ दो मोर्चों पर लड़ने की तैयारी में जुट गई हैं। पहला मोर्चा जाट आरक्षण के समर्थन का है, जिसके लिए खापें बीते सात महीने से जाटों को सहयोग दे रही हैं। खापों को इस मामले में आधी सफलता प्रदेश सरकार द्वारा जाटों को प्रदेश में आरक्षण दिए जाने की घोषणा से मिल चुकी है। लेकिन अब प्रदेश के जाट खापों के झंडे तले केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन में कूद गए हैं। इसके तहत देश भर के जाट 19 मार्च को दिल्ली में रैली करेंगे जबकि खापों की बैठक हरियाणा में होगी।
विज्ञापन

इसके तीन दिन बाद 22 मार्च को संसद में एंटी रेप बिल पर होने वाली बहस को लेकर भी खापों ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। खापें एंटी रेप बिल में यौन संबंध बनाने की उम्र 16 करने लेकिन शादी की उम्र 18 साल ही रखने के फैसले का विरोध कर रही हैं। खापों को बिल के उस प्रावधान पर भी एतराज है जिसमें कहा गया है कि महिलाओं को घूरने व पीछे करना को गैर जमानती अपराध बनाया जाएगा। बिल पर अपनी आपत्तियों से प्रधानमंत्री को अवगत कराने के लिए खापें सोमवार को एक पत्र उन्हें भेजेंगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बिनैन खाप के चबूतरे पर पूजा पाठ के बाद सर्वजाट सर्वखाप हरियाणा के प्रधान नफेसिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जाट आरक्षण का मामला जाटों से जुड़ा हुआ है, लेकिन एंटी रेप बिल तो पूरे समाज और राष्ट्र से जुड़ा हुआ है। कैबिनेट ने बिल को लेकर जो सिफारिशें की हैं, वे समाज के लिए घातक साबित होंगी। नफेसिंह नैन ने कहा कि एक तरफ तो सरकार सहमति से सेक्स की उम्र 18 से घटाकर 16 साल कर रही है, दूसरी तरफ विवाह की उम्र कम नहीं कर रही है। इसका सीधा मतलब है कि सरकार ही व्यभिचार को बढ़ावा देने का कानून बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खापों को यह कतई स्वीकार्य नहीं है। इसे लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री को खापों की तरफ पत्र भेजा जाएगा। बावजूद इसके 22 मार्च को संसद बिल में संशोधन नहीं किया गया तो खापें इसका विरोध करने के लिए रणनीति बनाएंगी। नैन ने यह भी कहा कि खापों के लिए जाट आरक्षण से ज्यादा बड़ा मुद्दा एंटी रेप बिल है। उन्होंने कहा कि आरक्षण में एक जाति के अधिकार की लड़ाई है तो एंटी रेप बिल में पूरे राष्ट्र व समाज के हित निहित हैं।

दोनों मुद्दों पर खापें तैयार : समैण
सर्वजाट सर्वखाप पंचायत हरियाणा के प्रवक्ता सूबेसिंह समैण का कहना है कि दोनों मुद्दों पर खापें लड़ाई लड़ेंगी। इसके लिए पूरी तैयारी है। मौजूदा एंटी रेप बिल से समाज का तानाबाना बिखरेगा। खापों का प्रयास हमेशा से यह रहा है कि वे सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखा जाए। समैण ने कहा कि दोनों मुद्दों पर लड़ाई लड़ना बेशक बेहद कठिन काम है, लेकिन खापें पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed