फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जींद-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू

जींद-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू

Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय किसान ब्रिगेड ने मांगाें को लेकर बरसोला गांव के पास जींद-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक के पास धरना शुरू कर दिया है। ब्रिगेड के सदस्यों ने सरकार को 25 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर 25 फरवरी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो जींद-फिरोजपुर रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि सरकार की फसल खरीद प्रणाली के कारण ही किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। बाजार में किसान की फसल का भाव बिचौलिए तय करते हैं और किसान की सारी मेहनत का लाभ बिचौलिए ले जाते हैं। किसान को फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। उन्हाेंने कहा कि भारतीय किसान ब्रिगेड काफी लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर संघर्षरत है लेकिन सरकार उनकी मांगाें की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि सरकार किसानों को फसल में हुई लागत के साथ 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर फसल का भाव दे। सब्जी मंडी से बिचौलियों को खत्म कर किसानों से सब्जियों की सीधे खरीद करे और प्रदेश सरकार ने फसल की लागत में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर किसान को भाव देने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है उसे तुरंत पास करवाया जाए। चौधरी ने कहा कि जब तक सरकार उनकी इन तीनों मांगों को पूरी नहीं करती तब तक वे आंदोलन स्थगित नहीं करेंगे। इस मौके पर प्रैस सचिव विकास डबास, प्रचार सचिव जितेंद्र क्रांति, सतबीर बरसोला, नफे सिंह खटकड़, धर्मसिंह खटकड़, करतार सिंह डाहौला, मंगल सिंह, कल्लूराम, पवन निडाना, राममेहर निडाना, ओमप्रकाश नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed