{"_id":"78-51233","slug":"Hisar-51233-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर पुलिस को चकमा दे गया नीटू डाबोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर पुलिस को चकमा दे गया नीटू डाबोदा
Hisar
Updated Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। गैंगस्टर नीटू डाबोदा एक बार फिर पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार हो गया। जिसकी तलाश में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली पुलिस ने थाना बडागुढ़ा क्षेत्र के खेतों और पंजाब सीमा से सटे करीब 50 गांवों में कांबिंग की साथ ही जिले के हर अस्पताल और नर्सिंग होम में जाकर घायलों की जानकारी जुटाई। दिल्ली स्पेशल सेल के डीसीपी सिरसा में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को दिल्ली और सिरसा पुलिस के अफसरों की बैठक चलती रही और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाती रही। उधर, नीटू के साथी को घायलावस्था में उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। दयानंद से पूछताछ कर पुलिस नीटू के बारे में सुराग लेने का प्रयास करेगी।
जानकारी के अनुसार नीटू डाबोदा को दिल्ली पुलिस पिछले चार माह से पीछा कर रही है। बताया गया कि नीटू अपने साथियों के साथ दो दिन से मानसा में रह रहा था और सोमवार को उसे गांव झुनीर के पास घेर लिया गया था लेकिन पुलिस पर फायरिंग कर वह पंजाब से सटे हरियाणा के सिरसा जिले में प्रवेश कर गया। जिसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने एसएसपी सिरसा डॉ.राजश्री सिंह को दी। राजश्री सिंह के निर्देश पर पूरे जिला की सीमाएं सीलकर तलाश शुरू कर दी गई। डीएसपी डबवाली पूर्णचंद पंवार और बडागुढ़ा थाना पुलिस ने गांव बप्पां के समीप बदमाशों की कार खड़ी मिली जिसमें नीटू का साथी दयानंद पुत्र ओमप्रकाश निवासी जिगराखेड़ी थाना असंध जिला करनाल घायलावस्था में मिला। जिसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया। उधर, एसएसपी राजश्री सिंह पुलिस टीम के साथ और दिल्ली, पंजाब पुलिस की टीमें सारी रात खेतों में कांबिंग करती रही। बाद में आसपास के करीब 50 गांवों में पुलिस की टीमें भेजकर नीटू की तलाश की गई। समाचार लिखे जाने तक संभावित ठिकानों पर दबिश जारी थी।
डाबोदा पर दर्ज हैं कई दर्जन मामले
एसएसपी डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि नीटू डाबोदा पर बहादुरगढ, दिल्ली और गुड़गांव में कई दर्जन मामले दर्ज है जिनमें से करीब 15 मामले बहादुरगढ़ में ही दर्ज है। नीटू पर एक लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया हुआ है। नीटू दिल्ली, कैथल और पंजाब में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर चुका है।