{"_id":"78-46393","slug":"Hisar-46393-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के अंतर राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे जागलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के अंतर राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे जागलान
Hisar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए खाप पंचायतों की महापंचायत का सफल आयोजन कर चुके जींद के गांव बीबीपुर के सरपंच सुनील कुमार जागलान अब नई दिल्ली में एक दिसंबर को होने वाले पंचायतों के अंतर राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में दक्षिण एशिया के आठ देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में भारत की तरफ से बीबीपुर के सरपंच सुनील कुमार जागलान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। अन्य प्रदेशों के पचास सरपंचों को भी सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में डिजिटल पंचायत समिट, एनजीओ समिट, डिजिटल माइनोरिटी समिट व मंथन डिजिटल बाजार पर चर्चा होगी।
कोट
एक दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन के लिए मुझे आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में दक्षिण एशिया के आठ देश भाग ले रहे हैं। भारत की तरफ से इस कार्यक्रम में पचास सरपंचों को आमंत्रित किया गया है।
सुनील कुमार जागलान, सरपंच बीबीपुर (जींद)