{"_id":"78-46202","slug":"Hisar-46202-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखल व भट्टूकलां में बनेंगे रेलवे ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखल व भट्टूकलां में बनेंगे रेलवे ओवरब्रिज
Hisar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जाखल और भट्टू कलां में 72 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इनका निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा। यह जानकारी सांसद अशोक तंवर और सीपीएस प्रहलाद सिंह ने अधिकारियाें की एक बैठक में दी। बैठक में लोक निर्माण के अधिकारी, रेलवे अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित थे।
उन्हाेंने बताया कि जाखल और भट्टू में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक की गई। जाखल में बनने वाले ओवरब्रिज पर लगभग 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसके टेंडर मार्च माह तक जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए रेलवे व सरकार की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भट्टू में भी ओवरब्रिज बनाना प्रस्तावित है, जिस पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस ओवरब्रिज के निर्माण संबंाी प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेजा जा चुका है और इसकी मंजूरी के लिए रेलवे अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। जैसे ही प्रस्ताव मंजूर होगा तुरंत निर्माण टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। सांसद तंवर ने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र में लगभग 17 सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा, जिस पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।