{"_id":"78-46193","slug":"Hisar-46193-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियापुर फुटबाल अकादमी में बनेगा एस्टोट्रफ : अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरियापुर फुटबाल अकादमी में बनेगा एस्टोट्रफ : अशोक तंवर
Hisar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि गांव दरियापुर में फुटबाल अकादमी की स्थापना से युवाओं को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र के युवाओं को देश की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। वह अपने निवास पर युवा क्लब को क्रिकेट किट देेने के बाद उपस्थित लोगों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्हाेंने कहा कि इस अकादमी में खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक एस्ट्रोट्रफ की सुविधा होगी जो उत्तरी भारत में अपनी तरह की पहली अकादमी होगी। उन्होंने कहा कि दरियापुर गांव में100 खिलाड़ियों के रहने-ठहरने की सुविधा वाले छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अकादमी की स्थापना पर आठ करोड़ से भी अधिक की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट को बढ़ाकर 26 हजार करोड़ रुपये कर दिया है जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। केंद्र सरकार ने भी अपने केंद्रीय बजट में शिक्षा, खेल व स्वास्थ्य जैसे मदों के लिए तय बजट में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस अवसर पर होशियारी लाल शर्मा, मलकीत सिंह खोसा, भूपेश मेहता, आनंद बियानी, नवीन केडिया, डा. सुभाष जोधपुरिया, सूबे सिंह चाहरवाला, भूपेंद्र राठौर, अमित सोनी, परमवीर सिंह आदि उपस्थित थे।