फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   लेक्चरर ने मारा थप्पड़, कालेज में स्ट्राइक

लेक्चरर ने मारा थप्पड़, कालेज में स्ट्राइक

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल कालेज में एक प्राध्यापक द्वारा कथित रूप से एक छात्र को थप्पड़ मारने से छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र यादव कालेज पहुंचे और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

नेशनल कालेज के छात्रों ने बुधवार को अपनी कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए परिसर मे एकत्रित होकर नारेबाजी शुरू कर दी। छात्र कालेज के एक प्राध्यापक के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस प्रभारी रवि खुंडिया मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना शहर प्रभारी दलीप सिंह भी कालेज में पहुंचे।
विज्ञापन

बाद में एसपी देवेंद्र यादव कालेज में पहुंचे और छात्रों से बातचीत की।
इनसो के जिला प्रधान हरप्रीत सिंह ने बताया कि कालेज के एक प्राध्यापक ने बीए प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने बताया कि कालेज में छात्रों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कालेज प्रशासन छात्रों को स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और हवादार माहौल ही उपलब्ध नहीं करवा पा रहा। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र यादव के हस्तक्षेप के बाद छात्र-प्राध्यापक विवाद सुलझा लिया गया। इसके बाद कालेज में शांति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed