{"_id":"38936","slug":"Hisar-38936-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर प्रदर्शन
Hisar
Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना (फतेहाबाद)। भारत रत्न डा. भीव राव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के विरोध में टोहाना के विभिन्न संगठनाें ने मंगलवार को मशाल लेकर रोष प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियाें ने एसडीएम योगेश मेहता को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदर्शन अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों अग्रसेन चौक, शास्त्री बाजार, घंटाघर चौक, लक्कड़ मार्केट, रेलवे रोड, श्री जैन समाधि मार्ग, मिलन चौक, पुरानी सब्जी मंडी और नया बाजार से होता हुआ उपमंडलाधीश कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन के दौरान लोग अपने हाथों में मशाल लिए हुए थे। यहां पर नगर पार्षद नवल सिंह और ईस्सर सिंह ने प्रदर्शनकारियाें को कहा कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शरारती तत्वाें ने संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया।