फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man smashes woman ASI head with a bottle at Hisar police station

हिसार: पुलिस स्टेशन में जांच के लिए बुलाए लोगों ने पीएसआई का सिर फोड़ा, चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 28 Aug 2026 07:57 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Fri, 28 Aug 2026 07:57 PM IST
सार

पुलिस स्टेशन में एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान एक पक्ष के लोगों ने पीएसआई सीमा रानी पर चाय के कप से हमला कर सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हाथापाई की और कागजात फाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Man smashes woman ASI head with a bottle at Hisar police station
बरवाला थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस स्टेशन में एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान एक पक्ष के लोगों ने पीएसआई सीमा रानी पर चाय के कप से हमला कर सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हाथापाई की और कागजात फाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीएसआई सीमा रानी ने रिपोर्ट में बताया कि उन्हें बधावड़ निवासी मनीषा से जुड़ी शिकायत की जांच सौंपी गई थी। मनीषा ने अपने देवर अमित पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वीरवार को जांच के लिए आरोपी पक्ष से अमित, भतेरी, प्रियंका, अंजु को थाने बुलाया। परिवादी पक्ष से मनीषा, उनके पिता जयपाल, जयभगवान और राजेश भी वहां मौजूद थे। पूछताछ शुरू होने पर मनीषा ने अपने देवर पर लगाए आरोपों की पुष्टि की। अमित से पूछने पर अंजु, भतेरी और प्रियंका तैश में आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने परिवादी पक्ष के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सीमा रानी ने शांत करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हाथापाई करते हुए जांच के कागजात फाड़ने की कोशिश की। अमित ने मेज पर रखी पानी की बोतल उठाकर सीमा रानी के हाथ, कमर और पेट पर मारी। प्रियंका और भतेरी ने थप्पड़-मुक्के मारे। जांच अधिकारी कर्मजीत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अंजु सहित चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने छुड़ाया

रिपोर्ट में सीमा रानी ने आरोप लगाया कि अंजु ने कार्यालय के बाहर रखा चाय का खाली कप उनके सिर पर मारा जिससे वह लहूलुहान हो गईं। एएसआई प्रवीण ने उन्हें संभाला और अन्य पुलिस कर्मचारियों को बुलाया। इसके बाद सीमा रानी को छुड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed