फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   94 players gave trial for handball nursery in Ladwa

Hisar News: लाडवा मे हैंडबॉल नर्सरी के लिए 94 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Fri, 14 Jun 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 14 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
94 players gave trial for handball nursery in Ladwa
लाडवा गांव में ट्रायल देते ​खिलाड़ी। 
हिसार। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से संचालित ''स्पोर्ट्स नर्सरी'' योजना के तहत स्तर 2024-25 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा (लड़के) व ग्राम पंचायत लाडवा (लड़की) हैंडबाल की खेल नर्सरी आवंटित की गई है। लाडवा के नर्सरी हैंडबाल कोच अशोक पूनिया व महावीर पूनिया ने बताया कि हैंडबॉल नर्सरी के लिए के लिए 50 लड़के व 42 लड़कियों ने ट्रायल दिया। बैटरी टेस्ट व खेल का ट्रायल लेकर श्रेष्ठ 25 लड़के व 25 लड़कियों का चयन किया गया। 10 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन

ट्रायल में खिलाड़ियों ने 30 फ्लाइंग स्टार्ट, शटल रन, 800 मीटर दौड़, बैंड एंड रिच, एस बी जंप, वर्टिकल जंप, मेडिसन बाल फिटनेस टेस्ट दिए। इस मौके पर सरपंच रामपाल पूनिया, प्राचार्य फूलवती लांबा, जिला पार्षद जसबीर जाखल, शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता परमिंदर मलिक, हिस्ट्री प्रवक्ता मधुबाला मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, चौधरी रिसोर्ट के पास गंगवा में लीडिंग अकेडमी में 14 जून को सायं 4 बजे बॉक्सिंग नर्सरी के ट्रायल होंगे। कोच सतीश जांगड़ा ने बताया कि बच्चों की उम्र 8 साल से 19 साल तक होनी चाहिए। सभी खिलाड़ी अनिवार्य दस्तावेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed