{"_id":"5c784388bdec227370401c13","slug":"91551385480-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी ने मारी बाइक को टक्कर, कैमरी निवासी युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी ने मारी बाइक को टक्कर, कैमरी निवासी युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी ने मारी बाइक को टक्कर, युवक घायल
हिसार। गांव मात्रश्याम के पास गाड़ी चालक द्वारा बाइक को टक्कर मारने से बाइक सवार गांव कैमरी निवासी युवक घायल हो गया। उसे घायलावस्था में जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
अस्पताल में दाखिल गांव कैमरी निवासी 28 वर्षीय अनिल कुमार ने बताया कि वह बुधवार को वह पशुओं की दवाइयां लेने के लिए गांव ढिंगसरा गया हुआ था। शाम को बाइक पर सवार होकर जब गांव ढिंगसरा से वापस अपने घर कैमरी की तरफ आ रहा था तो गांव मात्रश्याम के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसकी मदद कर उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।