{"_id":"5ae380e04f1c1b042e8b5be7","slug":"91524859104-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अल्ट्रासांउड, सिटी स्कैन आदि केंद्रों के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अल्ट्रासांउड, सिटी स्कैन आदि केंद्रों के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय में जिला एडवाइजरी एवं पीएनडीटी समिति की बैठक जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कादियान की अध्यक्षता में हुई। डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि कहीं पर लिंग जांच होने या कन्या भ्रूण हत्या बारे में पता चलता है तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दें। जिले में इस समय 85 अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सिटी स्कैन और चार आईवीएफ केंद्र कार्यरत हैं।
बैठक में एक नए अल्ट्रासाउंड केंद्र का रजिस्ट्रेशन और दो के नवीनीकरण के बारे भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि अब पीएनडीटी एक्ट के प्रावधान अनुसार उक्त अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सिटी स्कैन और आईवीएफ केंद्रों के लाइसेंस व नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। बैठक में जिला एडवाइजरी कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. अनीता बंसल, जिला पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. तेजपाल शर्मा, डॉ. ज्योति, शकुंतला गुप्ता, डॉ. अनिल आहूजा, डॉ. वर्षा जैन, वेद झंडई सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया।