फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गुजरी महल के पास अवैध निर्माण मामला

गुजरी महल के पास अवैध निर्माण मामला

Mon, 05 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गुजरी महल के पास अवैध निर्माण मामला
हिसार। पुरातत्व विभाग के दायरे में आने वाले तायल गार्डन के पास गुजरी महल के हिस्से के 100 मीटर के दायरे में रातों रात अवैध दुकानों का निर्माण कर लिया। मामला मीडिया में आने के बाद अब निगम ने इन दुकानों को तोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में दुकानों के निर्माण की खबर आने के बाद रविवार को निगम अधिकारियों ने मौके पर जाकर निर्माण रुकवाया। निगम की टीम ने दुकानों के आगे लगाया गया टेंट भी हटवाया। निगम की टीम ने मौके पर मोबाइल से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की है। इसमें छह दुकानों का निर्माण पाया गया है। प्रतिबंधित दायरे में इन छह दुकानों के अलावा तीन अन्य दुकानों का निर्माण भी हो रहा है। सोमवार को नगर निगम की टीम अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

होली की छुट्टियों में रातों रात हुआ निर्माण
पुरातत्व विभाग के अपनी सीमा में अवैध निर्माण होने देने को लेकर चुप्पी साधना संशय पैदा करता है। सूत्रों की माने तो तायल गार्डन एरिया में अवैध निर्माण और गुजरी महल की देखरेख के लिए दो चौकीदारों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण करते हैं। इसके बावजूद मॉल, दुकानों, अस्पतालों आदि का निर्माण होना पुरातत्व विभाग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े करता है। नगर निगम के अलावा पुरातत्व विभाग भी गुजरी महल किले के प्रतिबंधित दायरे में अपने स्तर पर निगरानी कराता है। पुरातत्व विभाग के लोगों को भी अवैध निर्माण की जानकारी नहीं मिली। लोगों ने बताया कि होली की छुट्टियों में रातों रात निर्माण कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
प्रतिबंधित दायरे में आने वाली सभी अवैध दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण कैसे हो गया इस बारे में संबंधित भवन निरीक्षक से जवाब मांगा जाएगा। सभी अवैध निर्माणों की जांच कराएंगे।

विवेक गिल, एक्सईएन, नगर निगम हिसार।
...
सोमवार को टीम के साथ मौके पर जाकर मामले की जांच की जाएगी। जो भी जायज कार्रवाई होगी, वो करेंगे। अगर अवैध निर्माण पाया गया तो बिल्डिंग सील कर दी जाएगी।
-जयबीर यादव, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed