फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   9 lakh 5 thousand voters will elect 30 district councilors and 214 panchayat samiti members today

9 लाख 5 हजार मतदाता आज चुनेंगे 30 जिला पार्षद और 214 पंचायत समिति सदस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
9 lakh 5 thousand voters will elect 30 district councilors and 214 panchayat samiti members today
हिसार - चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों की ओर जाती पोलिंग पार्टी - फोटो : Hisar
हिसार। पंचायती राज संस्थाओं के तहत 22 नवंबर मंगलवार को जिले में 9 लाख 5 हजार 416 मतदाता 30 जिला पार्षदों व 214 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान करेंगे। जिले में 30 जिला पार्षद पदों के लिए 243 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं 8 पंचायत समिति सदस्यों के सर्वसहमति से चुने जाने के बाद 214 पदों के लिए 871 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिले में धारा 144 लागू कर दी है। 3600 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 1018 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

जिले में 487290 पुरुष व 418125 महिला मतदाता हैं। जिला परिषद के लिए 243 में 148 पुरुष तथा 95 महिला मैदान में हैं। 9 खंडों में पंचायत समिति के लिए 871 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 494 पुरुष व 377 महिला उम्मीदवार हैं। अग्रोहा, बरवाला, हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय में एक-एक पंचायत समिति सर्वसहमति से चुन लिए गए हैं। हिसार प्रथम व उकलाना में दो दो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के आंकड़ों पर एक नजर
खंड कुल प्रत्याशी महिला पुरुष
हिसार प्रथम 110 50 60
हिसार द्वितीय 116 59 57
हांसी प्रथम 111 48 63
हांसी-द्वितीय 62 29 33
अग्रोहा 87 35 52
आदमपुर 95 40 55
बरवाला 129 50 79
उकलाना 56 21 35
नारनौंद 105 47 58
बूथ पर पहुंच पोलिंग पार्टियों ने भेजी रिपोर्ट
सोमवार दोपहर को पोलिंग पार्टिया चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। शाम को पोलिंग पार्टियों ने बूथ पर पहुंचकर रिपोर्ट भेजी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह व पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने मतदान को लेकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न गांवो में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जमा होगी ईवीएम
खंड मतगणना केंद्र
आदमपुर बहुतनीकी संस्थान आदमपुर
अग्रोहा गिरी सेंटर, एचएयू हिसार
बरवाला बरवाला राजकीय महाविद्यालय
हांसी प्रथम एसडी कॉलेज हांसी
हांसी द्वितीय पीसीएसडी स्कूल हांसी
हिसार प्रथम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, महाबीर स्टेडियम हिसार
हिसार द्वितीय जूडो हाल ,महाबीर स्टेडियम हिसार
नारनौंद आईटीआई माजरा प्याऊ
उकलाना गवर्नमेंट कॉलेज उकलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed