फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिल्ली की जीएसटी टीम ने शहर में साड़ी शोरूम व गोदाम में की सर्वे कार्रवाई

दिल्ली की जीएसटी टीम ने शहर में साड़ी शोरूम व गोदाम में की सर्वे कार्रवाई

Sat, 02 Mar 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की जीएसटी टीम ने शहर में साड़ी शोरूम व गोदाम में की सर्वे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। दिल्ली से आई जीएसएटी संबंधी स्पेशल टीम ने शुक्रवार को शहर में कई शोरूम पर जाकर कार्रवाई की। टीम ने शोरूम मालिकों से हुई बातचीत और कार्रवाई की रिपोर्ट को पूरी तरह से गुप्त रखा है। गौरतलब है कि नगर में आयकर विभाग का सर्वे का कार्य जारी है। इसके साथ जीएसटी टीम ने भी अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। हालांकि दोनों विभागों का अपना कार्य है। फिर भी विभिन्न फर्मों द्वारा कागजातों में की जाने वाली गड़बड़ी की आशंका के चलते अलग-अलग सर्वे कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मटका चौक के निकट स्थित साड़ीज शोरूम पर जीएसटी की टीम ने अपनी कार्रवाई की। स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई टीम ने अपनी कार्रवाई की है। टीम के आने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। इस दौरान हर तरह की जानकारी को गुप्त रखा गया। टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों से स्टॉक से संबंधित जानकारी ली।

मंडी रोड स्थित एक गोदाम पर भी हुई कार्रवाई
इसके अलावा जीएसटी टीम की ओर से मंडी रोड स्थित एक गोदाम में भी सर्वे किया गया। इस गोदाम से भी टीम को क्या रिपोर्ट मिली है, इसकी जानकारी का भी खुलासा नहीं हो सका है। अधिकारियों की मानें तो जीएसटी का सर्वे काम पूरा करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट बनाएगी। उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed