फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शपथ लेते ही एक्शन में आए मेयर, जनता के लिए 92541-04050 हेल्पलाइन नंबर जारी

शपथ लेते ही एक्शन में आए मेयर, जनता के लिए 92541-04050 हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 11 Jan 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
शपथ लेते ही एक्शन में आए मेयर, जनता के लिए 92541-04050 हेल्पलाइन नंबर जारी
शपथ लेते ही एक्शन में आए मेयर, जनता के लिए 92541-04050 हेल्पलाइन नंबर किया जारी
विज्ञापन

हिसार। शपथ लेते ही शहर के मेयर गौतम सरदाना एक्शन में आ गए हैं। सबसे पहले मेयर ने शहरवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। शहर की जनता हेल्पलाइन नंबर 92541-04050 पर नगर निगम से संबंधित समस्याओं को नोट करवा सकेगी। इस नंबर पर आई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के पास समाधान के लिए भेजा जाएगा। वहीं मेयर ने घर पर ही तकनीकी शाखा के अधिकारियों को बुलाकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं की स्टेटस रिपोर्ट ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत शहर में करीब 150 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। वहीं मेयर ने शहर को लावारिस पशु मुक्त बनाने के अधिकारियों के दावों पर भी सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लावारिस पशु मुक्त के झूठे आंकड़ों पर अब मुहर नहीं लगेगी।
20 करोड़ से बनेंगी सेक्टरों की सड़कें
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार, पालिका अभियंता प्रवीन वर्मा और अमित कुमार से मेयर गौतम सरदाना ने विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि 20 करोड़ रुपये से सेक्टर 9-11, सेक्टर-13, सेक्टर-12, सेक्टर 16-15, मेला ग्राउंड और पीएलए की सड़कें, पार्क व पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। वहीं एक करोड़ रुपये से जगजीवन नगर में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण होगा। इसी तरह 50 लाख रुपये से लाहौरिया चौक से 12 क्वार्टर रोड वाली गली का निर्माण कराया जाएगा और 32 लाख रुपये से वार्ड नंबर सात में गौड़ स्कूल से जसवंत जनरल स्टोर तक निर्माण कार्य होंगे। वहीं दो करोड़ रुपये से वार्ड नंबर 12 से 15 तथा 80 लाख रुपये से वार्ड नंबर 17 में गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इसी तरह ढाई करोड़ रुपये में वार्ड नंबर 20 में गलियों का निर्माण तथा दो करोड़ रुपये से शहर के विभिन्न पार्कों में झूले, ओपन जिम व बेंच लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

अमरुत योजना के तहत शुरू हुए विकास कार्य
इसके अलावा अमरुत योजना के तहत 80 करोड़ रुपये में सातरोड़, राजेंद्र एन्क्लेव, देव वाटिका में सीवरेज का निर्माण और 35 करोड़ रुपये में सातरोड़, विद्या नगर, सत्या नगर, राजेंद्र एन्क्लेव, देव वाटिका, हनुमान कॉलोनी, देवीलाल कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, आदर्श नगर में पानी की लाइन का कार्य कराया जाएगा। इस योजना के तहत विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं। मेयर गौतम सरदाना ने निगम अधिकारियों को अन्य सभी विकास कार्यों को भी जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि शहर की जनता को सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed