फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चार थाना प्रभारियों के तबादले के साथ ही तीन नए थाने शुरू

चार थाना प्रभारियों के तबादले के साथ ही तीन नए थाने शुरू

Fri, 16 Nov 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
चार थाना प्रभारियों के तबादले के साथ ही तीन नए थाने शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। जिले हिसार में तीन नए थानों में वीरवार से कार्य संचालन शुरू हो गया। तीन नए थाने एचटीएम, अर्बन एस्टेट व आजाद नगर में कार्य संचालन से अब जिले में थानों की संख्या 9 से बढ़कर 12 हो गई है। पहले दिन तीनों थानों में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच मामले दर्ज किए। एचटीएम थाने में विनोद नगर के श्यामलाल के खिलाफ शराब तस्करी का व हांसी के गांव डाटा की महिला गीना देवी के खिलाफ 102 ग्राम गांजे की तस्करी का केस दर्ज किया गया। थाना अर्बन एस्टेट में अंबेडकर बस्ती वासी रणजीत उर्फ लल्ला के खिलाफ शराब तस्करी का केस दर्ज किया गया है। आजाद नगर थाना में उमेद विहार वासी नरेश कुमार के खिलाफ 1880 रुपये बरामद करते हुए सट्टा खाईवाली का केस दर्ज किया गया।
थाना एचटीएम का क्षेत्र - थाना एचटीएम में में प्रताप सिंह को प्रभारी लगाया गया है। शिव नगर, विनोद नगर, गीता कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, मेला ग्राउंड, सेक्टर 21पी, श्री नगर कालोनी, कौशिक नगर, ढाणी श्यामलाल, श्यामलाल बाग, भारत नगर, टिब्बा दानाशेर, राजा पार्क, इंदिरा कॉलोनी, गांधी डेयरी कॉलोनी, ढाणी किशन दत्त, शिव कॉलोनी, सेक्टर 3/5, सूरजमल एन्क्लेव, योग नगर, महावीर कॉलोनी, चंदू लाल गार्डन, आदर्श नगर, कुंज लाल गार्डन, राजीव नगर, नेताजी कॉलोनी, मोहल्ला सैनियान, मोहल्ला रामपुरा, मोहल्ला डोगरान, बडवाली ढाणी, रेड स्क्वेयर मार्केट, कसाबा मोहल्ला, टेकड़ा मोहल्ला, शास्त्री नगर, गोविंद गढ़ बाजार, वाल्मीकि मोहल्ला, ठंडी सड़क, सेक्टर 1-4 को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र के निवासी पुलिस सहायता के लिए उनके मोबाइल नं 8814011309 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र : अर्बन एस्टेट थाना सेक्टर 9-11 चौकी में चलाया जा रहा है। यहां पर रमेश कुमार को थाना प्रभारी बनाया गया है। फव्वारा चौक से छाजूराम पार्क रेलवे कॉलोनी, जाट कॉलेज, रेलवे डबल फाटक से पुरानी कचहरी चौक, स्टेट बैंक के पीछे कृष्णा नगर, ढाणी जयदेव हिसार, सुभाष नगर, नट बस्ती, धक्का बस्ती, निरंकारी भवन से सुभाष नगर, रेलवे फाटक, डाबडा चौक, बैंक कालोनी, चूड़ामणी अस्पताल, कैंप चौक, अर्बन स्टेट, दिल्ली रोड से बाईं तरफ का आबाद क्षेत्र, सनसिटी मॉल, शांति विहार, शीश महल डाबड़ा चौक हिसार से तोशाम नाका तक मॉडल टाउन, मॉडल टाउन एक्स्टेंशन तोशाम रोड नाका से सेक्टर 9-11, विद्युत नगर हिसार क्षेत्र को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र के लोग पुलिस सहायता के लिए उनके मोबाइल नं 8814011310 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना आजाद नगर के क्षेत्र : थाना आजाद नगर में संदीप धनखड़ को प्रभारी लगाया गया है। आजाद नगर की सभी कॉलोनी, गंगवा, देवां, मुकलान, कालवास, चिड़ौद, रावतखेड़ा, पायल, चारनौंद, तलवंडी रुक्का, तलवंडी बादशाहपुर, भेरियां, पनिहार चक्क, चौधरीवास, डाबडा, आर्यनगर, टोकस, पातन, मंगाली, स्याहड़वा, बाड्यां रांगड़ान, बाड्यां ब्राह्मण, दुबेटा, कैमरी, हरिकोट, सिंगरान, ढाया, हरिता, बुरें, भर्री, नवदीप कालोनी, कैमरी रोड व नहर पार क्षेत्र को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र के लोग पुलिस की सहायता के लिए उनके मोबाइल नंबर 8814011311 पर संपर्क कर सकते हैं।


जिले में तीन नए थानों का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है। लोग अब अपने निकटतम नव संचालित थानों में शिकायत देकर पुलिस का सहयोग ले सकते हैं। थानों की संख्या बढ़ने से अपराधों की संख्या में भी कमी आएगी। इन थानों के गठन से जनता को काफी राहत मिलेगी और उन्हें दूर-दराज के थानों में कार्रवाई के लिए आना-जाना नहीं पडे़गा। इन थानों के संचालन से अपराध पर ना सिर्फ अंकुश लगेगा, बल्कि आम जन को शांति, सुरक्षा का माहौल भी उपलब्ध होगा।
शिवचरण अत्री, पुलिस अधीक्षक हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed