फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पांचवें दिन भी कर्मचारी रहे हड़ताल पर तो शहरवासियों ने खुद की सफाई

पांचवें दिन भी कर्मचारी रहे हड़ताल पर तो शहरवासियों ने खुद की सफाई

Mon, 14 May 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पांचवें दिन भी कर्मचारी रहे हड़ताल पर तो शहरवासियों ने खुद की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पिछले पांच से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। अब कूड़ेदानों के आसपास के अलावा गली-चौराहों पर भी कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। हड़ताल के कारण परेशानी झेल रहे शहरवासियों ने आखिरकार रविवार को खुद ही झाड़ू उठाई और सफाई अभियान में जुट गए। डिप्टी मेयर भीम महाजन ने अपने वार्ड नंबर पांच में इसकी शुरुआत की। उन्होंने वार्ड के युवाओं को साथ लेकर दुकानों व घरों के बाहर सफाई अभियान चलाया। रेहड़ियों में भरकर गंदगी को निश्चित स्थान पर डलवाया।
कर्मचारी कूड़ा उठाने वालों की टोह में जुटे
शनिवार रात को कुछ स्थानों पर किन्हीं लोगों द्वारा कूड़ा उठाए जाने के बाद हड़ताल पर बैठी नगरपालिका कर्मचारी यूनियन भी सक्रिय हो गई। यूनियन के सदस्य कूड़ा उठाने वालों की टोह में जुट गए। रविवार रात को भी यूनियन के कुछ सदस्यों को इस बात की जानकारी लेने में जुटाया गया कि कौन लोग रात के समय कूड़ा उठा रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक को सौंपेगा ज्ञापन, आज जलाएंगे
कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने रविवार को विधायक डॉ. कमल गुप्ता को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अब सोमवार को कर्मचारी विधायक के आवास के बाहर ही ज्ञापन जलाएंगे। यूनियन सदस्यों ने विधायक को बताया कि उन्होंने तीन दिन की हड़ताल को छह दिवसीय कर दिया है, लेकिन फिर भी सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी मेयर ने मुलतानी चौक क्षेत्र में चलाया अभियान
डिप्टी मेयर भीम महाजन ने अपने साथी नवीन सेहरा, जगन्नाथ भाटिया, रूद्र गुंबर, संजय नागपाल, राजकुमार, असीजा, विजय दुआ, संजय रूपेला, कपिल चोपड़ा, मनीष हिंदुजा, मोहित महाजन, सन्नी, सुनील पाहुजा, शुभम ठकराल, गौरव कामरा, प्रेम टुटेजा, राजेश रहेजा और इंडियन फैन क्लब के सदस्यों के साथ मुलतानी चौक क्षेत्र, सुदामा नगर व महाजन मार्केट में सफाई अभियान चलाया।


आज भी हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी
छह दिवसीय हड़ताल के कारण सोमवार को भी शहर की सफाई नहीं होगी। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र बनाने, प्रॉपर्टी टैक्स भरने जैसे कार्य भी बाधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed