{"_id":"5f84aca78ebc3e9b7c13b5ba","slug":"74-year-old-man-died-from-corona-61-new-cases-found-hisar-news-rtk578005914","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 वर्षीय बुजुर्ग सहित तीन की कोरोना से मौत, 61 नए कोरोना केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 वर्षीय बुजुर्ग सहित तीन की कोरोना से मौत, 61 नए कोरोना केस मिले
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 74 वर्षीय बुजुर्ग सहित तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही 61 नए कोरोना संक्रमित मिले।
विभाग के अनुसार मृतकों में से एक रामपुरा मोहल्ला निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, मिनीखेड़ा के 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और मंडी आदमपुर के मॉडल टाउन का रहने वाला 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इनमें से एक का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज व एक का गीतांजलि अस्पताल में उपचार चल रहा था। एक मृतक जिंदल अस्पताल में दाखिल था और मौत के बाद संक्रमित मिला था। इनमें से दो की हालत गंभीर थी और दोनों वेंटिलेटर पर थे। विभाग के अनुसार मृतक बीपी सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। जिले में कोरोना से मरने वालों संख्या 90 हो गई है।
सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में 61 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 7512 हो गया है। फिलहाल जिले में 966 एक्टिव मरीज हैं, जिनका अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और कोविड-19 केयर सेंटर में उपचार चल रहा है। अब तक 6486 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। सोमवार को करीब 100 मरीजों के ठीक होकर घर लौटने से रिकवरी रेट काफी बढ़ा है, जो 86.34 हो गया है। विभाग की ओर से सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटाने के लिए टीमों को लगा दिया है।
ये मिले संक्रमित
सोमवार को मिले कोरोना संक्रमितों में कोर्ट का सहायक काउंसलर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा का कर्मचारी, एचएयू में कोचिंग देने वाला अध्यापक, सीआईआरबी का सरकारी कर्मचारी और छात्र, मुजादपुर के 4 वर्षीय 3 बच्चे और एक सामाजिक कार्यकर्ता सहित 7 लोग, शहर थाना का कांस्टेबल, पुलिस लाइन का कांस्टेबल, शिव कॉलोनी का लाइन ऑपरेटर, एचबीवीएनएल का एसडीओ, एचएलआरडीसी का अकाउंटेंट, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का चालक और 3 सीनियर सिटीजन आदि शामिल हैं।