फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   74 hour bus starts passangers get relif

74 घंटे बाद बसें चलने से रोडवेज के 18 हजार यात्रियों ने ली राहत की सांस

Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
74 hour bus starts passangers get relif
खुशी मनाते रोडवेज कमर्मचारी।
74 घंटे बाद वीरवार शाम रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू होने से करीब 18 हजार यात्रियों ने राहत की सांस ली। सरकार द्वारा रोडवेज यूनियनों की मांगे स्वीकार करने के बाद वीरवार शाम 5 बजकर 40 मिनट पर पहली बस भूना-आदमपुर रूट पर रवाना की गई। इसके बाद अन्य लोकल और लंबे रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी गई। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार से सभी रूटों पर बसें पहले की तरह ही रवाना की जाएगी। रोडवेज यूनियनों ने निजी रूट परमिट देने के खिलाफ 10 अप्रैल शाम 4 बजे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। जिसके चलते रोडवेज बस सेवा 10 से 13 अप्रैल की शाम तक बस सेवा पूरी तरह बंद रही। इस दौरान यात्रियों को सफर करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसें न चलने से यात्रियों को निजी बसों व ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


निलंबित कर्मियों को लिया वापस
रोडवेज अधिकारियों ने मुख्यालय की ओर से सूचना मिलने पर निलंबित किये गए पांच कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर ले लिया है। ड्यूटी छोड़ हड़ताल मेें शामिल होने के कारण रोडवेज जीएम ने बुधवार को पांच रोडवेज कर्मियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


रोडवेज को 45 लाख का नुकसान
रोडवेज को 10 अप्रैल शाम 4 बजे से 13 अप्रैल शाम तक बसें न चलने से 73 घंटे के दौरान करीब 45 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। रोडवेज की 162 बसें न चलने से प्रतिदिन 15 लाख का नुकसान रोडवेज को हड़ताल के दौरान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे को 6 लाख 25 हजार की राशि का फायदा
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का रेलवे को सीधा फायदा पहुंचा। रोडवेज यात्रियों ने बसों के विकल्प के रूप में ट्रेनों में सफर किया। जिससे 11 और 12 अप्रैल को करीब 6 लाख 25 हजार का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। 11 अप्रैल को जहां रेलवे स्टेशन पर करीब 5 हजार अतिरिक्त यात्री पहुंचे। वहीं, मंगलवार को भी साढे़ तीन हजार के करीब यात्रियों ने भी विभिन्न रूटों पर सफर के लिए ट्रेनों का सहारा लिया। सामान्य दिनों में रेलवे पर प्रतिदिन 12 हजार के करीब यात्री आते हैं। जिससे रेलवे को करीब 8 लाख का राजस्व प्रतिदिन प्राप्त होता है।


रोडवेज सेवा शुरू कर दी गई है। निलंबित किए गए कर्मचारियों को भी वापस ड्यूटी पे ले लिया जाएगा। शुक्रवार को सभी रूटों पर पहले की तरह बसें रवाना की जाएंगी।
-खूबीराम कौशल, जीएम, रोडवेज, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed