फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   7,178 farmers from 249 villages suffered damage due to hailstorm in 43,896 acres.

Hisar News: 249 गांवों के 7,178 किसानों की 43,896 एकड़ में ओलावृष्टि से नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
7,178 farmers from 249 villages suffered damage due to hailstorm in 43,896 acres.
हिसार। जिले के 249 गांवों के किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवा 43,896 एकड़ फसल में खराबा बताते हुए मुआवजे की मांग की है। 7,178 किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसलों के नुकसान का ब्योरा अपलोड किया है। दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में ओलावृष्टि से नुकसान दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में 50 से अधिक गांवों में ओलावृष्टि हुई थी। जिसमें सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ था। प्रदेश सरकार ने प्राथमिक तौर पर कृषि विभाग से रिपोर्ट ली। जिसमें कृषि विभाग ने करीब 1 लाख 24 हजार एकड़ में 25 प्रतिशत तक नुकसान बताया था। प्रदेश सरकार ने ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर किसानों से फसल खराबे का ब्योरा दर्ज कराने का विकल्प दिया था।
विज्ञापन

जिसके लिए किसानों को एक से 20 जनवरी तक का समय दिया गया था। किसानों ने 249 गांवों में नुकसान बताया है। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज ब्योरे का अब सत्यापन किया जाएगा। जिसमें पटवारी नुकसान का आंकलन करेंगे। पटवारी की ओर से तैयार रिपोर्ट का तहसीलदार, जिला राजस्व अधिकारी दोबारा से सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौंद में सबसे अधिक नुकसान
जिले में कुल 43,896 एकड़ में फसल खराबे के लिए पंजीकरण किया है। जिसमें आदमपुर तहसील के 29 गांव के 1512 किसान, बालसमंद सब तहसील के 18 गांव के 312 किसान और बरवाला तहसील के 26 गांव के 230 किसान शामिल हैं। वहीं बास तहसील के 17 गांव के 139 किसान, हांसी तहसील के 42 गांव के 1268 किसान, हिसार के 70 गांव के 569 किसानों ने फसलों में नुकसान बताया है। खेड़ी जालब सब तहसील के 17 गांव के 1843 किसान, नारनौंद तहसील के 18 गांव के 1335 किसान तथा उकलाना तहसील के 12 गांव के 96 किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है।

---------------
जिले में पंजीकरण कराने वाले किसान व एरिया का ब्योरा

तहसील/उप तहसील गांव किसान एरिया एकड़ में

आदमपुर 29 1512 8758.44
बालसमंद 18 312 1815.252
बरवाला 26 230 1323.346
बास 17 139 1036.757
हांसी 42 1268 7305.507
हिसार 70 569 3217.897
खेड़ी लोहचब 17 1843 11138.146
नारनौंद 18 1335 8750.135
उकलाना 12 96 551.394
कुल 249 7178 43896.874
---------------
वर्जन
ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 7,178 से किसानों ने पंजीकरण करवाया है। विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से मुआवजा राशि ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पर उपलब्ध करवाए गए काश्तकार के सत्यापित खाते में सीधे जमा करवाई जाएगी
विजय कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed