{"_id":"5c7ecbd0bdec2213fd2982b7","slug":"71551813584-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के पंजीकरण में हिसार देशभर में शीर्ष स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों के पंजीकरण में हिसार देशभर में शीर्ष स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में पात्र श्रमिकों का पंजीकरण करने के मामले में हिसार जिला ने देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही हरियाणा राज्य ने भी शीर्ष तीन राज्यों में अपना स्थान बनाया है।
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आज गुजरात के वस्त्रल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर श्रमयोगी मानधन योजना की लॉन्चिंग की गई है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा श्रमिकों का पंजीकरण करने वाले शीर्ष तीन राज्यों व तीन जिलों की सूची जारी की गई है। इसके तहत जिलों की सूची में 22845 श्रमिकों के पंजीकरण के साथ जिला हिसार प्रथम, 21337 पंजीकरण के साथ जिला पंचमहल दूसरे स्थान पर और 18871 श्रमिकों के पंजीकरण के साथ जिला सातारा तृतीय स्थान पर है। इसी प्रकार शीर्ष तीन राज्यों की सूची में 238213 श्रमिकों के पंजीकरण के साथ गुजरात पहले, 230767 पंजीकरण के साथ हरियाणा दूसरे और 224434 श्रमिकों के पंजीकरण के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है।
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने हिसार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए श्रमिकों के पंजीकरण कार्य में लगे सभी विभागों की मेहनत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में सीएससी, डीआईटीएस, श्रम विभाग, राजस्व विभाग व पंचायत विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कार्यकुशलता व कर्मठता के कारण भविष्य में भी हिसार जिला नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।