{"_id":"5c7ecbcdbdec221461124af1","slug":"71551813581-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद शहर में फिर चली सिटी बस, विधायक व मेयर ने बस स्टैंड से पारिजात चौक तक किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल बाद शहर में फिर चली सिटी बस, विधायक व मेयर ने बस स्टैंड से पारिजात चौक तक किया सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर में पांच साल बाद एक बार फिर सिटी बस शुरू हुई है। पिछली बार रोडवेज प्रशासन ने सिटी बस चलाई थी। मगर इस बार नगर निगम प्रशासन की ओर से प्राइवेट ऑपरेटर के जरिये सिटी बस चलाई गई है। मंगलवार शाम को विधायक डॉ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना व निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने सिटी बस को बस स्टैंड से कैंट रूट पर रवाना किया। विधायक, मेयर व कमिश्नर ने बस स्टैंड से पारिजात चौक तक बस में सफर किया। सभी ने टिकट भी कटवाई। अगले सप्ताह तक तीन और सिटी बसों को चलाया जाएगा। इस तरह चार सिटी बसों को चार रूटों पर चलाया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले एक जुलाई 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोडवेज द्वारा चलाई गई चार सिटी बसों को हरी झंडी दिखाई थी। मगर स्टाफ के अभाव में कुछ दिनों के बाद ही उन सिटी बसों को बंद करना पड़ा था।
22 सीटर है बस
22 सीटर सिटी बसों की खास बात यह है कि इसमें मात्र 5 से 10 रुपये तक ही किराया रहेगा। फिलहाल ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक सवारियों से 15 रुपये तक वसूल रहे हैं। ऐसे में सवारियों को सिटी बसों में सस्ता सफर मिलेगा, वहीं ऑटो चालकों की मनमानी भी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
सुबह 7:30 से शाम 7.30 बजे तक चलेगी बस
बस ऑपरेटर राजबीर राजली ने बताया कि पहले दिन तो सिटी बस का एक चक्कर लगवाया है। अब बुधवार सुबह से सिटी बस सुबह 7:30 से शाम 7:30 बजे तक चलेगी। बस स्टैंड से कैंट तक का चक्कर सिटी बस एक से सवा घंटे में पूरा करेगी। इस तरह रोजाना एक बस निर्धारित रूट पर 10 से 12 चक्कर लगाएगी।
बस में लगे हैं सीसीटीवी, एलईडी पर दिखेगा रूट
एमई प्रवीण वर्मा व सीपीओ संदीप पूनियां ने बताया कि सिटी बस में सीसीटीवी लगे हुए हैं। सवारियों की सुरक्षा के मद्देनजर किसी की भी हरकत को सीसीटीवी में रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं एलईडी भी लगी हुई है, जिस पर रूट की पूरी जानकारी चलती रहेगी।
यह रहेगा रूट
सिटी बस मुख्य बस स्टैंड के पिछली साइड बने लोकल बस स्टैंड से चलेगी। जो नागोरी गेट, पारिजात चौक, बीकानेर चौक, लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, मटका चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक, जिंदल चौक, सातरोड़ होते हुए कैंट पहुंचेगी। बस स्टैंड से फव्वारा चौक तक पांच रुपये लगेंगे, जबकि इससे आगे जाने के लिए 10 रुपये देने होंगे।
शहरवासियों की मांग के अनुसार सिटी बसों को चलवाया जा रहा है। पहली सिटी बस शुरू करवा दी गई है। तीन और सिटी बस भी अगले सप्ताह तक चलेंगी। कम से कम आठ सिटी बस चलाने का प्रयास रहेगा।
- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
फिलहाल एक सिटी बस चला दी है। बाकी बस भी तैयार हो रही है। कुछ दिन में उनको भी चला देंगे। शहरवासियों की मदद से बेहतर व सस्ती परिवहन सेवा देंगे।
राजबीर राजली, बस ऑपरेटर