{"_id":"5adf86cc4f1c1b3b0a8b658b","slug":"71524598476-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 दिन बाद भी तहसील व ई दिशा केंद्रों से निराश लौट रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 दिन बाद भी तहसील व ई दिशा केंद्रों से निराश लौट रहे लोग
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
ई दिशा केंद्र, तहसील, एसडीएम कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटरों की पिछले 9 दिन से चल रही हड़ताल के कारण लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ई दिशा केंद्र के अधिकतर काउंटर बंद हैं। लोग खाली हाथ वापस लौट रहे हैं।
कंप्यूटर प्रोफेशनल अपनी मांगों को लेकर 16 अप्रैल को हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद से पिछले 9 दिन से लोग अपने कार्यों को लेकर ई-दिशा केंद्र व तहसील कार्यालय में आते हैं। काम नहीं बनने पर मायूस होकर घर लौट जाते हैं। हड़ताल के कारण सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री, जमीन की नकल, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। 16 अप्रैल से उक्त सभी लगभग कामकाज ठप पड़े हैं। सरसों बेचने के लिए किसानों को तहसील से जमीन की नकल लेने में भी दिक्कत आ रही है। यही हाल ई-दिशा केंद्र में भी है। ई-दिशा केंद्र में जिन्होंने लाइसेंस के लिए 100 रुपये की अदायगी के साथ आवेदन किया हुआ था। एक सप्ताह का समय निकल जाने के कारण उन्हें अब 100 रुपये फीस के साथ फिर से आवेदन करना होगा। ई-दिशा केंद्र में मंगलवार से लाइसेंस प्रक्रिया से जुड़ा कार्य सिंगल विंडो पर ही शुरू हुआ। भीड़ ज्यादा होने के कारण आवेदनकर्ताओं की लंबी लाइन लगी थी।
विज्ञापन
----------
लेकिन कार्य धीमा
जिला प्रशासन ने कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से आमजन को राहत दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए चार दिन में पटवारियों व रजिस्ट्री क्लर्कों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर जिला की चार तहसीलों में रजिस्ट्री का कार्य पुन: शुरू करवा दिया गया है। मंगलवार को हिसार तहसील में कुल छह रजिस्ट्री की गई। रोजाना यहां सामान्यत: 80 से 90 रजिस्ट्री होती हैं।
---------------------
वर्जन..........
तहसीलों व ई-दिशा केंद्रों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल के कारण कार्यालयों में होने वाले कार्य प्रभावित हो रहे थे। लोगों को राहत देने के लिए एनआईसी के माध्यम से पटवारियों व रजिस्ट्री क्लर्कों, ऑपरेटर्स को सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग देकर हिसार, हांसी, नारनौंद व आदमपुर तहसीलों में सोमवार से रजिस्ट्रियों का काम पुन: शुरू करवा दिया गया है।
-अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त, हिसार।