{"_id":"5aaec2f34f1c1ba4238b5f5b","slug":"71521402611-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रै कैटल फ्री सिटी में सड़कों पर सैंकडों पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रै कैटल फ्री सिटी में सड़कों पर सैंकडों पशु
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर में लावारिस पशुओं की भरमार ने सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल कर दिया है। सड़कों पर लगातार हादसे हो रहे हैं। 100 मीटर का कोई ऐसा दायरा नहीं मिलेेगा जिसके बीच लावारिस पशु न हों।
गो सेवक सीता राम सिंगल ने कहा कि सिरसा रोड हिसार पर पुलिस नाका के नजदीक रविदास छात्रावास के सामने हाईवे पर सड़क के बीच खड़े लावारिस गोवंश के कारण हादसा हो सकता है। शनिवार को भी यहां एक ट्रक से सांड की टक्कर हो गई थी। क्या यही है हिसार का पशु मुक्त अभियान है। अधिकारियों की ओर से हिसार को पशु मुक्त घोषित किया गया है। प्रशासन कोई एक कॉलोनी या कोई ऐसी एक सड़क की बता दे जहां लावारिस पशु न हों। हर महीने औसत दो से तीन लोग लावारिस पशुओं के कारण हादसे का शिकार होकर जान दे रहे हैं। हर महीने यह पशु लोगों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। वाहनों की टक्कर से खुद लावारिस पशु भी दम तोड़ रहे हैं।