{"_id":"5a91be6b4f1c1be13b8b4d41","slug":"71519500907-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 को महापंचायत में होगी आंदोलन की रूप रेखा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 को महापंचायत में होगी आंदोलन की रूप रेखा तैयार
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद (हिसार)।
देशभर के किसान 26 फरवरी को खेड़ी चौपटा चौक पर महापंचायत करके सरकार के खिलाफ नए सिरे से आंदोलन का बिगुल बजाएंगे। किसान अबकी बार ऐसे आंदोलन की रणनीति पर काम करेंगे कि सरकार उनके आंदोलन को बिखेर ना सके।
भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कोथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसानों के साथ बातचीत करने के लिए टेबल पर बैठने के लिए तैयार नहीं हैं। वे सेना के माध्यम से किसानों को दबाना चाहते हैं। दिल्ली कूच के आंदोलन को सरकार ने बिखेरने का काम किया है, लेकिन 26 फरवरी को किसान आंदोलन का मुख्य केंद्र खेड़ी चौपटा में राजस्थान से संतवीर, पंजाब से जगजीत दलेवाल, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, मध्य प्रदेश से शिवकुमार शर्मा, केरला से केवी बिजू, बंगलूरू से बासव राव पाटिल, उड़ीसा से अक्षय कुमार नए आंदोलन की हुंकार भरेंगे। उसी दिन जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह सरकार के लिए घातक होगा। भाजपा सरकार ने हमारे काफी किसान नेताओं के साथ यूपी, हरियाणा और पंजाब में नाजायज तरीके से तंग किया है। इसका भी सरकार से हिसाब मांगा जाएगा। इस अवसर पर शीलू लोहान, मुकेश लोहान, विकास सीसर, धर्मबीर, सतबीर, रामफल, राजेश आदि मौजूद थे।