फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कॉमर्शियल मार्केट में 2.5 लाख देकर बना सकेंगे बेसमेंट

कॉमर्शियल मार्केट में 2.5 लाख देकर बना सकेंगे बेसमेंट

Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कॉमर्शियल मार्केट में 2.5 लाख देकर बना सकेंगे बेसमेंट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम एरिया की कॉमर्शियल मार्केट में अब बेसमेंट बनाने की अनुमति होगी। इसके लिए निगम 2.5 लाख रुपये का शुल्क वसूल करेगा। अग्रसेन मार्केट में दूसरी मंजिल बनाने का भी सदन में प्रस्ताव पारित किया। फिलहाल शहर की सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव पेंडिंग कर दिया है।
नगर निगम सदन की शुक्रवार को हुई बैठक में कॉमर्शियल मार्केट में बेसमेंट बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए नगर निगम की ओर से 2 लाख 50 हजार रुपये का शुल्क लिया जाएगा। पहले चरण में इसमें ऑटो मार्केट, क्लॉथ मार्केट को लिया गया है। अगर कोई कानूनी अड़चन न हुई तो राजगुरु मार्केट को भी इसमें शामिल किया जाएगा। जरूरत के अनुसार अन्य मार्केट में भी इस तरह की अनुमति दी जा सकेगी। सदन की बैठक में पारिजात चौक के पास अग्रसेन मार्केट में पहली मंजिल बनाने के लिए अनुमति दी जाएगी। इसके लिए 10 से 15 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से रेट लिया जाएगा। सदन की मीटिंग में निगम का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया, जिस पर पार्षदों की सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद इसे अगली मीटिंग के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सदन में ये पारित प्रस्ताव
-ऑटो मार्केट, क्लॉथ, राजगुरु मार्केट में 2.5 लाख शुल्क के बाद बेसमेंट की अनुमति
-डाबड़ा चौक का नाम लाला हरदेव सहाय चौक रखा
-मधुबन चौक का नाम जियो गीता चौक रखा
-अग्रसेन मार्केट में फर्स्ट फ्लोर पर 10-15 हजार रुपये प्रति गज लेकर अनुमति
-निगम की 16 नई नियमित होने वाली कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए का गठन कराएं
-नई वार्डबंदी के लिए नए सिरे से सर्वे कराने की अनुमति
-निगम के अधीक्षक के लिए नई गाड़ी खरीदने की अनुमति
-ग्रीन बेल्ट, टॉयलेट एरिया में विज्ञापन के जरिये मेंटेनेंस का खर्च निकाला जाए
-निगम के अधिकारी पार्कों का मुआयना करेंगे
- निगम में सफाई के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति की जाए

यह रिजेक्ट हुए प्रस्ताव
- सील हुए भवन ही विजिलेंस जांच
-सब कमेटी भंग करने का प्रस्ताव
-निगम में फाइल ट्रेकिंग सिस्टम
-अग्रसेन मार्केट में पेड पार्किंग सिस्टम
- सदन की कार्यवाही आम जन को दिखाने का प्रस्ताव

पेंडिंग प्रस्ताव
नगर निगम एरिया का विस्तार करने का प्रस्ताव

गड्ढा भरने के लिए उतरेंगी दो स्पेशल टीमें
निगम आयुक्त ने कहा कि शहर की गलियों-सड़कों के गड्ढे भरने के लिए दो टीम बनेंगी। जो मजदूरों, मिस्त्री, इंटरलॉकिंग टाइल, कंकरीट लेकर मौके पर जाएगी। पार्षदों की बताई गई जगह पर गड्ढे भरवाए जाएंगे। जिसमें नगर निगम की ओर से पूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। मजदूर-मिस्त्री एजेंसी से लिए जाएंगे। इसके बाद निगम की ओर से छोटे काम कराने के लिए भी इस तरह का एक टेंडर कर टीम तैयार की जाएगी। जो पार्षदों को छोटे-छोटे 50 हजार रुपये तक के कार्य रेट कांट्रेक्ट के हिसाब से बिना टेंडर कराएंगे। इससे छोटे काम के लिए टेंडर का लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे सातरोड़ को निगम से बाहर करो
पार्षद राजपाल मांडू ने कहा कि हमारे सातरोड़ गांव के एरिया को नगर निगम से बाहर करा दो। हमारे वार्ड के लोग निगम से तंग आ चुके हैं। निगम में किसी तरह के काम नहीं हो रहे। राजीव आवास योजना के तहत लोगों के डेढ़ साल से टूटे मकानों की किस्त जारी नहीं की जा रही। पार्षद ने कहा कि हमारे एरिया में खाली जमीन पर खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।
500 मीटर की सड़क पर राजनीति
पार्षद मान सिंह चौहान ने कहा कि मिलगेट एरिया में बनाई जा रही कंकरीट की रोड को जिंदल पार्क के पास तारकोल का कर दिया गया है, जहां सबसे अधिक पानी भरता है। साजिश के तहत यह किया गया है। हमारे दलित वार्ड के साथ राजनीतिक द्वेष अपनाया जा रहा है। इस सरकार में कोई काम नहीं हो रहे। पार्षद रेखा ऐरन ने कहा कि पिछली सरकार में कितने काम हुए, यह तो बताओ। रेखा के सवाल का जवाब देते हुए मान सिंह चौहान ने कहा कि पिछली सरकार में बहुत काम हुए थे। अब तक कुछ नहीं हो रहा। मनोनीत पार्षद सुनील राघव और कृष्ण खटाना ने कहा कि मान सिंह चौहान इस मामले में राजनीति कर रहे हैं। 20 में से केवल एक इसी पार्षद ने एजेंडा नहीं दिया।

निगम अधिकारियों को फटकार
निगम आयुक्त ने निगम के सभी विंग की क्लास लगाई। हुडा से डेपुटेशन पर आए जयबीर को पार्कों की बदहाली के लिए फटकार लगाई। बिल्डिंग ब्रांच को डांटते हुए कहा कि इस ब्रांच की सबसे अधिक शिकायत रहती है। आयुक्त ने टैक्स ब्रांच को लताड़ते हुए कि आप लोगों ने भट्ठा बिठा रखा है। निगम के सीएसआई को भी फटकारा।

पहले भड़के, फिर सीएम का गुणगान
मास्टर प्रह्लाद मेयर शकुंतला पर ही भड़क गए। मास्टर प्रह्लाद ने कहा कि चार साल हो गए हमारा कोई काम नहीं हो रहा। आप कभी पार्षदों के साथ जाती नहीं हों। चार साल से एक गली का कब्जा नहीं तुड़वा पा रहे। ऐसी मीटिंग का कोई फायदा नहीं। बाद में मास्टर प्रह्लाद ने सीएम मनोहर लाल का गुणगान भी किया।

फोटो 43, 44 और 33....
- सदन की बैठक में प्रस्ताव पास किया
- पहले ऑटो मार्केट, क्लाथ मार्केट में होगी शुरूआत
- कानूनी पेच नहीं हुआ तो राजगुरु मार्केट में भी मिलेगी अनुमति
-डाबड़ा चौक अब लाला हरदेव सहाय और मधुबन चौक हुआ जियो गीता चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed