{"_id":"61a52282063bdf5da0547cbe","slug":"70-percent-of-the-foot-overbridge-could-be-done-even-after-spending-90-lakhs-hisar-news-hsr618160769","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 लाख खर्च करने पर भी फुट ओवरब्रिज का 70 फीसदी हो सका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 लाख खर्च करने पर भी फुट ओवरब्रिज का 70 फीसदी हो सका काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज की सुविधा लेने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। प्लेटफार्म नंबर-3 से प्लेटफार्म नंबर-5 तक फुट ओवरब्रिज बनाया जाना था मगर अब बजट के अभाव में प्लेटफार्म चार व प्लेटफार्म नंबर-5 से उतरने और चढ़ने के लिए रैंप नहीं बन पाएंगे। 90 लाख का बजट खर्च करने के बाद भी ओवरब्रिज का 70 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। अब दोबारा से टेंडर लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्लेटफार्म नंबर-3 से प्लेटफार्म नंबर-5 तक 90 लाख की लागत से फुट ओवरब्रिज बनाया जाना था मगर अब बजट के अभाव में काम पूरा नहीं हो पाएगा। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 से लेकर प्लेटफार्म नंबर-3 तक फुट ओवरब्रिज बनाने का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। बजट नहीं आने के कारण काफी दिनों तक आगे का काम शुरू नहीं हो पाया था। अब 90 लाख की लागत से प्लेटफार्म नंबर-3 से प्लेफार्म नंबर-5 तक फुट ओवरब्रिज बनाया जाना था। मगर बजट कम होने के कारण रैंप नहीं बन पाएंगे। ऐसे में फुट ओवरब्रिज का काम अधर में लटक चुका है। फिलहाल यात्री इस फुट ओवरब्रिज से प्लेटफार्म नंबर-1 से प्लेटफार्म नंबर-3 तक ही जा पाएंगे। रैंप नहीं बनने के कारण आगे का रास्ता बंद कर दिया गया है।
बजट के अभाव में रैंप नहीं बन पाएंगे। ऐसे में अब दोबारा टेंडर लगाया जाएगा। अभी यात्रियों को फुट ओवरब्रिज की सुविधा लेने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। - अमित, जेई, रेलवे