फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   70 crore water tank and sewage treatment plant to be built in Camri

Hisar News: कैमरी में 70 करोड़ से बनेंगे जलघर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
70 crore water tank and sewage treatment plant to be built in Camri
हिसार। गांव कैमरी में जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से जलघर और सीवरेज प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। पब्लिक हेल्थ विभाग की इस योजना के तहत गांव में 2.5 एमएलडी क्षमता का नया वाटर वर्क्स और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा। परियोजना का काम अगले दो महीनों में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनस्वास्थ्य विभाग ने यह योजना तैयार की है। इसके लिए 70 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मंजूर हो चुका है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को काम सौंपा जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद गांव के आठ हजार लोगों को साफ पेयजल और बेहतर जल निकासी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गांव कैमरी निवासी कमलेश ने बताया कि लंबे समय से पर्याप्त पेयजल और सीवरेज व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में जलभराव और दूषित पानी से बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। अधिकारियों के अनुसार परियोजना के तहत आधुनिक जलघर बनाया जाएगा, जहां से पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। साथ ही जहां सीवरेज लाइन नहीं है या क्षतिग्रस्त है, वहां नई लाइन बिछाई जाएगी, जिससे गंदे पानी की निकासी सुचारु हो सकेगी। जेई महेंद्र पूनिया ने बताया कि कैमरी गांव में काम दो महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा और इसे करीब दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed