फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   7 patient's death due to corona

कोरोना से दो युवकों सहित सात की मौत, 56 संक्रमित मिले

Tue, 17 Nov 2020 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
7 patient's death due to corona
हिसार। जिले में कोरोना से सोमवार को दो युवकों सहित सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 56 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार सभी मृतक संक्रमित मरीज गंभीर हालत के थे और वेंटिलेटर पर रखे गए थे। इनमें से एक शास्त्री नगर निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग, रामपुरा मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय युवक, आर्य नगर गांव निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति, महावीर कॉलोनी का 74 वर्षीय बजुर्ग, एक कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग, अर्बन एस्टेट-2 का बुजुर्ग और निरंकारी भवन एरिया निवासी 26 वर्षीय युवक शामिल हैं।
इनमें से तीन सीनियर सिटीजन, एक दुकानदार और एक निजी अस्पताल का कर्मचारी था। इनमें से तीन मृतक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, एक जिंदल अस्पताल, एक गीतांजलि अस्पताल, एक सुखदा अस्पताल और एक महात्मा गांधी अस्पताल में दाखिल था। विभाग के अनुसार सभी मृतक शुगर, बलगम, दिल की बीमारी, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।
विज्ञापन

11233 लोग जीत चुके कोरोना से जंग
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के अनुसार देर शाम को आई रिपोर्ट में 56 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनको मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13273 हो गया है। इनमें से अब तक जिले के 11233 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौट चुके हैं, जबकि 1859 एक्टिव केस हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 84.63 प्रतिशत रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed