Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   7.5 mm rain in Mahendragarh and 3.4 mm in Sirsa, temperature will increase from today

हरियाणा: महेंद्रगढ़ में 7.5 तो सिरसा में हुई 3.4 एमएम बारिश, आज से बढ़ेगा तापमान

Sat, 23 Apr 2022 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2022 02:16 AM IST
सार

25 अप्रैल को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
7.5 mm rain in Mahendragarh and 3.4 mm in Sirsa, temperature will increase from today
भिवानी में मंडी में बारिश से भीगा गेहूं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में वीरवार सुबह से देर रात तक हल्की बारिश हुई। इस दौरान महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा 7.5 एमएम व सिरसा में 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार को फिर से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 25 अप्रैल को फिर से एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन


बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी पाकिस्तान व उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ था, जिसके असर से बुधवार को प्रदेश में बादलवाही व वीरवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में काफी गिरावट आई।
विज्ञापन


फिर से चलेंगी पश्चिमी हवाएं
नारनौल स्थित भारतीय मौसम विभाग के सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार से सम्पूर्ण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हट चुका है। हालांकि आज भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की बादलवाही देखने को मिली, क्योंकि जब विपरीत हवाएं अलग होती हैं, तब इलाके में आंशिक बादलवाही देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार से चक्रवातीय सर्कुलेशन की हवाओं की दिशा बदल जाएगी और हवा की दिशा एक बार फिर से पश्चिमी और उत्तरी हो जाएगी। इस कारण से फिर से बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म हवाओं का प्रभाव हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में फिर से उछाल देखने को मिलेगा। शुक्रवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी 24.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

यह रहा बारिश का आंकड़ा
क्षेत्र-बारिश (एमएम में)

  • महेंद्रगढ़   7.5
  • सिरसा     3.4
  • हिसार      2.0
  • रोहतक    2.0
  • सतनाली   2.0
  • कनीना     1.0
  • नारनौल    1.0
  • नांगल चौधरी   1.0
  • बालसमंद   1.5
  • अंबाला       0.5
  • भिवानी       0.5

(नोट-यह आंकड़े भारतीय मौसम विभाग के अनुसार है)

प्रदेश में तापमान की स्थिति
क्षेत्र- अधिकतम तापमान

  • गुरुग्राम    40.4
  • हिसार      39.0
  • नारनौल    39.2
  • रोहतक    38.9
  • सिरसा     38.5
  • भिवानी    38.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed