{"_id":"6abaae788bb70560510cbd49","slug":"66-lost-mobile-phones-worth-8-lakh-returned-to-their-rightful-owners-hisar-news-c-21-hsr1005-961469-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 8 लाख कीमत के 66 गुम मोबाइल फोन असल मालिकों को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 8 लाख कीमत के 66 गुम मोबाइल फोन असल मालिकों को लौटाए
Mon, 28 Sep 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
हांसी मोबाइल मालिक को फोन वापस सौंपते हुए एसपी विनोद कुमार। पुलिस
हांसी। पुलिस ने दो महीनों में गुम या खोए हुए 66 मोबाइल फोन बरामद कर सोमवार को उनके असल मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने नागरिकों को मोबाइल लौटाए।
उन्होंने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर बताया कि मोबाइल फोन केवल बातचीत का साधन नहीं है। इसमें लोगों की बैंकिंग, व्यक्तिगत दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी रहती है इसलिए मोबाइल गुम होने पर नागरिकों को तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर भी मोबाइल की जानकारी दर्ज करवानी चाहिए। साइबर सेल हांसी के उप निरीक्षक विपिन और उनकी टीम ने लगातार तकनीकी प्रयास किए। टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबरों को ट्रेसिंग पर लगाया। तकनीकी माध्यम से जानकारी प्राप्त कर मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन
एसपी ने सीईआईआर पोर्टल के बारे में जानकारी दी। इसका पूरा नाम सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर है। यह दूरसंचार विभाग की व्यवस्था है जो गुम या चोरी हुए मोबाइल को आईएमईआई नंबर के आधार पर ब्लॉक करती है। आईएनंबर 15 अंकों का होता है और इसे मोबाइल में *#06# डायल करके देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। नागरिक सीईआईआर पोर्टल पर भी मोबाइल को ब्लॉक करवाने की प्रक्रिया पूरी करें।