फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   65 children forced to study in the shade of trees; awaiting a school building

Hisar News: पेड़ों की छांव में पढ़ने को मजबूर 65 बच्चे, स्कूल भवन का इंतजार

Mon, 19 Oct 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 19 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
65 children forced to study in the shade of trees; awaiting a school building
घिराय। पक्की डिग्गी बीड़ बबरान के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 65 बच्चे स्कूल भवन के अभाव में पेड़ों की छांव और खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। भवन जर्जर होने के कारण उन्हें सुरक्षित कमरों में बैठकर पढ़ाई करने की सुविधा नहीं मिल रही है। पुराने भवन की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने और नए भवन के निर्माण का अनुमान तैयार होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर सोमवार को गांव की सरपंच पूनम नैन ने समाधान शिविर में जिला उपायुक्त महेंद्र पाल से मुलाकात कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्कूल का नया भवन दो मंजिला बनाया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को पर्याप्त कमरे और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए संबंधित विभाग, प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री से बजट बढ़ाने की मांग की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

1.05 करोड़ रुपये का अनुमान तैयार
विभागीय दस्तावेजों के अनुसार, स्कूल में सात कमरे, मध्याह्न भोजन की रसोई, लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय, दिव्यांग बच्चों के अनुकूल शौचालय और चारदीवारी बनाने के लिए 105.76 लाख रुपये का अनुमान तैयार किया गया है। इस संबंध में 21 अप्रैल को प्रस्ताव जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार को भेजा गया था। विद्यालय की मुख्य शिक्षिका सुमन यादव ने बताया कि भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को खुले स्थान पर पढ़ाना पड़ता है। धूप और बारिश के दौरान उनकी परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने भी जल्द निर्माण शुरू करवाने और तब तक बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed