{"_id":"61dc7a857d214048227a2aee","slug":"64-infected-including-3-year-old-child-were-found-bjp-state-president-broke-the-rules-and-gathered-crowd-hisar-news-hsr621724658","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 साल के बच्चे सहित 64 संक्रमित मिले, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नियम तोड़ जुटाई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 साल के बच्चे सहित 64 संक्रमित मिले, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नियम तोड़ जुटाई भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को तीन साल के बच्चे सहित 64 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 11 विद्यार्थी, 8 सेना के जवान, 2 साइंटिस्ट भी शामिल हैं। अब जिले में सक्रिय मरीज 331 हो गई है, जिसमें से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग कोरोना को रोकने के प्रयास कर रहा है। वहीं, जीजेयू में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ इस कोरोना की तीसरी लहर को रफ्तार देने के लिए 250 से अधिक लोगों की बैठक को संबोधित करते दिखे। हालांकि सरकार की गाइनलाइन के अनुसार किसी भी कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों के शामिल होने पर पाबंदी लगाई गई है।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सोमवार को अपने जन्म दिवस पर स्थानीय नागरिक अस्पताल में कोरोनारोधी प्र्रीकॉशनरी डोज लगवाई। उन्होंने जिले के स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों से वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाने की अपील की है। इस दौरान सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने नागरिक अस्पताल तो एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मेसी ऑफिसर हरियाणा के राज्य प्रधान विनोद दलाल ने जैन मंदिर में बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन
सैंपलिंग की सुविधा को बढ़ाया गया है। रोजाना 2000 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। भीड़भाड़ से बचें। सर्दी, जुकाम जैसे लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं, चिकित्सक की सलाह लेकर सैंपलिंग जरूर करवा लें। संक्रमण को फैलने से रोकने में सहयोग करें। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 13 भर्ती
अग्रोहा। महाराजा अग्रसेन मेडिकल अग्रोहा के कोविड वार्ड में कोरोना पीड़ित भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि 70 लोगों के कोरोना टेस्ट कराए हैं। इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। तीन मरीजों को कोविड वार्ड के आईसीयू विभाग में भर्ती करवाया गया है। अब कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की संख्या 9 हो गई है। मेडिकल कॉलेज में 24 मरीज कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। संवाद
जिले में 50 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों को अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। नागरिक अस्पताल में 64 लाख की लागत का दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। संजीवनी अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए ऑक्सीजन बेड तैयार हैं। - डॉ. प्रियंका सोनी, डीसी, हिसार।
हे सरकार! आमजन पर सख्ती, क्या इन नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने अधिकारियों-निजी अस्पताल संचालकों की बैठक ली थी। जिसमें किसी भी कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक लगाई गई थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को जीजेयू के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें करीब 200 से 250 कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मास्क व सोशल डिस्टेंस का भले ही पालन किया गया लेकिन संख्या के मानक को तोड़ा गया। इससे पहले एक जनवरी को केबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और राज्यमंत्री अनूप धानक के दौरे में भी मास्क के मानक टूटते नजर आए थे।
1362 ने लगवाई बूस्टर डोज...
सोमवार को 1362 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।सोमवार को जिले में 15481 लोगों को टीकाकरण किया गया। जिसमें 15 से 15 आयु वर्ग के 2311 बच्चों ने टीका लगवाया। 18 से 44 आयु वर्ग के 4129 लोगों ने पहली डोज ली। 45 से 49वर्ग में आयु वर्ग में 714 लोगों ने पहली डोज ली। 60 साल से अधिक आयु के 279 लोगों ने पहली डोज ली।