फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की दुकानों के प्लॉट लेने वालों को भेजे नोटिस, किस्तें नहीं भरी तो प्लॉट होंगे जब्त

इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की दुकानों के प्लॉट लेने वालों को भेजे नोटिस, किस्तें नहीं भरी तो प्लॉट होंगे जब्त

Mon, 04 Mar 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की दुकानों के प्लॉट लेने वालों को भेजे नोटिस, किस्तें नहीं भरी तो प्लॉट होंगे जब्त
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की दुकानों के 50 प्लॉट होल्डर्स निगम ने भेजे नोटिस
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम प्रशासन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की दुकानों के प्लॉट लेकर किस्त नहीं भरने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। ऐसे प्लॉट धारकों को निगम प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में निगम कमिश्नर के समक्ष व्यक्तिगत सुनवाई के लिए पहुंचने के लिए कहा गया है। इन प्लॉट धारकों को 25 मार्च तक का समय दिया गया है। अगर कोई प्लॉटधारक व्यक्तिगत सुनवाई पर नहीं पहुंचेगा तो उसके प्लॉट को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। निगम कमिश्नर के अनुसार अब तक 50 प्लॉटधारकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

यह है पूरा मामला
दरअसल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की जगह पर दुकानें बनाने के लिए क्लॉथ मार्केट के सामने फेज-1 और पटेल नगर सहित कई जगहों पर प्लॉट काटे गए हैं। साल 2011 में बोली के दौरान महंगे दामों में दुकानदारों ने प्लॉट ले लिए। किसी ने 25 प्रतिशत राशि भर दी तो किसी ने उसके बाद एक या दो किस्त और जमा करवा दी। उसके बाद किस्त भरनी छोड़ दी। इस कारण इन दुकानों का मालिकाना हक देने में निगम प्रशासन को दिक्कत आ रही है। इसलिए अब ऐसे प्लॉट धारकों की सूची तैयार करके उन्हें नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं, जो लंबे समय से किस्त नहीं भर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार दिखा रहे कम दिलचस्पी
सूत्रों की मानें तो मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार दुकानदारों द्वारा प्लॉट रखने या प्लॉट की पूरी कीमत जमा करवाने में कम दिलचस्पी दिखाई जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि महंगे दामों में प्लॉट खरीदने के लिए आवेदन तो कर दिया। मगर अब प्रॉपर्टी के भाव कम हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की दुकानों के लिए प्लॉट लेकर किस्त नहीं भरने वालों को हमने नोटिस भिजवा दिए हैं। 25 मार्च तक व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो प्लॉट जब्त किए जाएंगे।
- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed