{"_id":"5a8884de4f1c1b05738b7f5d","slug":"61518896350-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी छात्रा मंजू की हालत बिगड़ी, सिविल अस्पताल में जारी रखेगी अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी छात्रा मंजू की हालत बिगड़ी, सिविल अस्पताल में जारी रखेगी अनशन
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
आमरण अनशन पर बैठी छात्र नेता मंजू का स्वास्थ्य शनिवार शाम को बिगड़ गया। छात्रा को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। मंजू ने कहा कि वह छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर अस्पताल में भी अपना अनशन जारी रखेगी।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश यादव ने छात्रों संघ चुनाव की मांग का समर्थन किया। एबीवीपी के पूर्व संयोजक जितेंद्र यादव ने एबीवीपी को छोड़कर इनसो की मांगों का समर्थन करते हुए इनसो ज्वाइन की। अनशन पर बैठकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हम जननायक स्व. चौ. देवीलाल के सिपाही हैं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुजारी हैं। छात्र संघ की चुनावों की घोषणा को लेकर उनका अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार इसका लिखित आश्वासन न दे, हम अनुशासन में रहकर अपना आंदोलन चला रहे हैं। भिवानी इनसो जिला चेयरमैन मनदीप सुई, जिला प्रधान सेठी धनाना, फतेहाबाद इनसो के जिला अध्यक्ष जतिन खिलेरी, जींद से अनुराग खटकड़, डबवाली से अंकुश मोंगा, कुरुक्षेत्र से बबलू काजल, सोनीपत से इनसो जिला प्रधान राकेश चहल, बहादुरगढ़ से मुकेश सिहाग के नेतृत्व में छात्रों ने आमरण अनशन को समर्थन दिया।
अनशन के दूसरे दिन चिकित्सकों की एक टीम मौके पर आई। अनशन पर बैठे दिग्विजय चौटाला सहित सभी छात्र नेता जसविंद्र खैरा, मंजू जाखड़, जयदेव नौलथा, योगेश गौतम व असीम ढिल्लो के स्वास्थ्य की जांच की। प्रशासनिक स्तर पर भी बातचीत के प्रयास किए, लेकिन आंदोलनकारी छात्र नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक अनूप धानक, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक वेद नारंग, इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल, इनसो जिला चेयरमैन सिल्क पूनिया, इनसो जिला अध्यक्ष आशीष कुंडू, युवा जिला अध्यक्ष अमित बूरा, जस्सी पेटवाड़ थे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला और सांसद दुष्यंत चौटाला शनिवार शाम अनशनस्थल पर पहुंचे और अनशन पर विद्यार्थियों की मांगों का समर्थन किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से बातचीत करेंगे। सरकार ने विद्यार्थियों की मांग नहीं मानी तो वह पांच मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार पर इसकी घोषणा के लिए दबाव बनाएंगे।
सरकार से उठा छात्रों का भरोसा : दुष्यंत
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों के लिए छात्र संघ करवाने की घोषणा करनी चाहिए। शिक्षामंत्री के बार-बार झूठे बयान देने से छात्रों का भरोसा उनसे उठ गया है।