फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पद्मावत फिल्म का प्रीमियर दिखाया, पांच जजों ने भी देखी फिल्म

पद्मावत फिल्म का प्रीमियर दिखाया, पांच जजों ने भी देखी फिल्म

Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पद्मावत फिल्म का प्रीमियर दिखाया, पांच जजों ने भी देखी फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के दो सिनेमाघरों में फिल्म पद्मावत का कड़ी सुरक्षा के बीच प्रीमियर दिखाया गया। फिल्म का प्रीमियर शाम छह बजे शुरू हुआ। जिला प्रशासन ने संवेदनशील मामले में धारा 144 लागू कर दी है। हिसार में पद्मावत फिल्म का शो पांच जजों ने भी देखा। इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मूवी का प्रीमियर देखा। साथ ही शहर के तीनों सिनेमाघरों के सामने एक एक प्लाटून तैनात कर दी है।
पुलिस ने दोपहर बाद शहर में कड़ी सुरक्षा कर दी। प्रीमियम शो देखने के लिए शहर से खूब भीड़ उमड़ी। एमजी सिनेमा और सनसिटी सिनेमा में हाउस फुल रहा। सुरक्षा के लिहाज से वाटर कैनन, टीयर गैस व दमकल तीनों सिनेेमाघरों के बाहर तैनात की हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने तीनों सिनेमाघरों के आसपास ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगा दिए गए हैं। हालांकि शहर में देर रात तक करणी सेना की तरफ से किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। करणी सेना के पदाधिकारियों के देर रात तक फोन स्विच ऑफ आ रहे थे। सनसिटी में हुडा के इस्टेट ऑफिसर सुमित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। शहर के एमजी क्लब, सनसिटी में बुधवार को प्रीमियर दिखाया गया। इलाइट सिनेमा में वीरवार से फिल्म दिखाई जाएगी। जिला प्रशासन के खुफिया तंत्र ने करणी सेना के पदाधिकारियों की निगरानी की। खुफिया तंत्र से जुड़े लोगों ने डाबड़ा चौक स्थित एक पदाधिकारी के कार्यालय पर भी पहुंचे मगर पदाधिकारी कार्यालय बंद मौके से जा चुका था।
विज्ञापन

वर्जन
डीएसपी जितेंद्र सिंह का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अभी तक शहर में सभी जगह शांति का माहौल है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मावत फिल्म का प्रीमियर दिखाया, पांच जजों ने भी देखी फिल्म
- तीनों सिनेमाघरों पर प्लाटून तैनात, संवेदनशील मामलों में धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed