{"_id":"5a3962c04f1c1bce6d8b4fd3","slug":"61513710272-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी छाजूराम के पोते पूर्व विधायक पीके चौधरी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी छाजूराम के पोते पूर्व विधायक पीके चौधरी का निधन
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। जाट संस्थाओं को स्थापित करने वाले छाजूराम के पोते और हांसी में भाजपा के रहे एकमात्र पूर्व विधायक रहे पीके चौधरी का मंगलवार दोपहर बाद निधन हो गया है। करीब 70 वर्षीय चौधरी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनका अंत्येष्टि बुधवार को दिल्ली में की जाएगी। पीके चौधरी 1987 में हांसी से भाजपा की टिकट पर विधायक बने थे। उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय अमीर चंद मक्कड़ को 30 हजार मतों से पराजित किया था। पीके चौधरी अपने परिवार के साथ दिल्ली सैनिक फार्म हाउस पर रहते थे। भाजपा नेता राजेश ठकराल, जगदीश भाटिया ने चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन