फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   60 percent Panch elected unanimous

शर्तों के भाईचारे से 60 फीसदी पंच चुने गए

Sat, 16 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
60 percent Panch elected unanimous

हिसार जिले ने तीनों चरण में 60 प्रतिशत पंच भाईचारे से चुन लिए। पंच के 3896 पदों में से 2375 को बिना वोटिंग ही चुन लिया गया।

विज्ञापन


जिले की 308 पंचायतों में से 15 पंचायतों के सरपंच सर्वसम्मति से बनाए। ब्लॉक समिति के 13 सदस्य बिना मतदान के चुनकर रिकॉर्ड बनाया। शर्तों के बाद बनी एकता के चलते 2403 जनप्रतिनिधि सहमति से चुने गए।

प्रदेश सरकार की शर्तों के बाद इस बार पंचायत चुनाव में सबसे छोटे पद पर सबसे बड़ी सहमति देखने को मिली। पंच के करीब 60 प्रतिशत पद सर्वसम्मति से बिना वोटिंग के ही चुने गए। पिछली बार यह रिकॉर्ड 35 प्रतिशत था।
विज्ञापन


पिछली बार पांच पंचायत सर्वसम्मति से चुनी थी। इस बार यह संख्या तीन गुना 15 हो गई। पंचायत समिति के सदस्यों की संख्या 13 हो गई। जिले के कुल 4459 जनप्रतिनिधियों का चुनाव होना है। जिसमें 2403 को बिना वोटिंग के चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सरपंच सर्वसम्मति से बने
गांव बालावास, भिवानी रोहिल्ला, पाली, स्याहडवा, दुबेटा, चानौत, ढाणी केंदू, लालपुरा, सिंहवा राघो, जामनीखेड़ा, मीरपुर, लितानी, बिममडा, सुरेवाला, कल्लरभैणी


पंचायत समिति के 13 सदस्य सर्वसम्मति से
हिसार प्रथम 3, हिसार द्वितीय 1, हांसी प्रथम में 4, हांसी द्वितीय में 2, आदमपुर में 1, उकलाना में 2 पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए।

अग्रोहा, नारनौंद, बरवाला में ब्लॉक समिति का कोई सदस्य सर्वसम्मति से नहीं चुना गया। हांसी में प्रथम में चार, हांसी द्वितीय में 1, हिसार प्रथम में 3, हिसार द्वितीय में एक, नारनौंद एक, उकलाना में 4, अग्रोहा में एक सरपंच सर्वसम्मति से बनाया।

कुल कितने पद
पंच - 3896
सरपंच - 308
ब्लॉक समिति सदस्य - 225
जिला परिषद सदस्य - 30

पिछली बार का रिकॉर्ड
वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव की बात करें तो सरपंच के 308 पदों में से 303 को वोटिंग के जरिए चुना गया। पांच सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए थे।

पंच के कुल 3695 पदों में 1374 को बिना मतदान के पंच चुना गया था। पंच पद के लिए 2321 पर वोटिंग हुई। पिछली बार करीब 35 प्रतिशत पंच निर्विरोध चुने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed