Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   60 lakh expenses, wandered in the forests on an hungry stomach, lost 22 kg weight, Aryan returned in shackles

Hisar News: 60 लाख खर्चे, भूखे पेट जंगलों में भटका 22 किलो घटा वजन, बेड़ियों में लौटा आर्यन

Mon, 17 Feb 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 17 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
60 lakh expenses, wandered in the forests on an hungry stomach, lost 22 kg weight, Aryan returned in shackles
हांसी गांव कुलाना में आर्यन का घर। 
हांसी (हिसार)। आर्यन को उसकी बुआ के बेटे ने विदेश जाने और डाॅलर कमाने के सपने दिखाए तो उसने 18 की उम्र में ही विदेश जाने का मन बना लिया। भूखे पेट जंगलों में भटकने के कारण उसका वजन 22 किलो घट गया। अमेरिका में तमाम तरह की प्रताड़ना झेलने के बाद आर्यन को अमेरिका से वापस भारत भेज दिया गया।
विज्ञापन

बेटे के सपने को पूरा करने के लिए पिता ने दो एकड़ जमीन तक बेच दी। गांव कुलाना निवासी आर्यन ने 60 लाख रुपये अपनी बुआ के बेटे को दिए तो उसे डंकी रूट से अमेरिका भेज दिया गया, लेकिन ये सफर आसान नहीं था। पनामा के जंगल के रास्ते, भूख प्यास से जूझता हुआ आर्यन अमेरिका तो पहुंचा, लेकिन वहां की पुलिस ने उसे पकड़ लिया। डंकी रूट पर मिली प्रताड़ना से उसका 22 किलो वजन भी कम हो गया। उसका वजन 72 किलो से 50 किलो पहुंच गया। डिपोर्ट होकर रविवार को घर पहुंचा तो मां के हाथ का बना देसी घी का चूरमा खाकर व दूध पीकर चैन की नींद ली।
विज्ञापन


एक बार विदेश गया तो लाइफ हो जाएगी सेट
पिता विनोद ने बताया कि आर्यन को उसकी बुआ के बेटे ने विदेश जाने की ललक पैदा की थी। उसने कहा था कि एक बार विदेश में गया और पीआर मिल गई तो जिंदगी सेट हो जाएगी। वह कई लड़कों को विदेशों में भेज चुका है। आर्यन की जिद पर पिता विनोद ने उसकी बुआ के बेटे से बातचीत की। उसने 60 लाख रुपये की पेशकश की तो बेटे को अमेरिका भेजने के लिए दो एकड़ जमीन बेचनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल का होते ही निकल पड़ा आर्यन
आर्यन अगस्त 2024 को ही 18 वर्ष का हुआ था। 18 वर्ष होने के दो महीने के बाद ही वह 16 अक्तूबर को अमेरिका के लिए निकल पड़ा। दिल्ली से उसे फ्लाइट के जरिये भेजा गया। उसे लगा था कि सीधे रास्ते से अमेरिका जाना है। बाद में उसे पता लगा कि रास्ता अवैध है। रास्ते में पनामा के जंगलों को पार किया। फिर मैक्सिको से बॉर्डर पार किया तो वहां अमेरिकी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद से उसका घर पर संपर्क भी नहीं हुआ। अब आर्यन घर पहुंचा तो परिजनों की जान में जान आई। परिवार में माता-पिता के अलावा आर्यन की दो छोटी बहन हैं। दोनों स्कूल में पढ़ाई करती हैं। पिता विनोद महला सोमवार को एसपी से मिलकर इस मामले में शिकायत करेंगे।



अमृतसर पहुंचने से पहले बेड़ियों को खोला

आर्यन वीरवार को अमेरिका से चला था। शनिवार रात अमृतसर पहुंचा। इस दौरान रास्ते में उसके हाथों में हथकड़ी, पैर व कमर पर बेड़ियां बांध कर रखी गई थी। अमृतसर पहुंचने से पहले बेड़ियों को खोला गया। पिता ने बताया कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ये दिन देखने पड़ेंगे। इस तरह का व्यवहार किए जाने से मन दुखी है।



घर आकर ली सुकून की सांस
आर्यन अपने भविष्य व अच्छी कमाई के लिए अमेरिका गया था। लेकिन हालात कुछ और ही बन गए। बीते एक महीने तक उसे कभी भरपेट खाना नहीं मिला था। घर आने के बाद उसकी मां ने उसे भरपेट खाना खिलाया। साथ ही देसी घी का चूरमा व दूध भी दिया, जिसके बाद उसने सुकून की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed