{"_id":"64836d4a24b2cb22500f6681","slug":"6-days-left-of-the-deadline-br-has-not-yet-got-the-delhi-road-storm-drain-cleaned-hisar-news-c-21-hsr1005-153895-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डेडलाइन के 6 दिन शेष, बीएंडआर ने अभी तक नहीं करवाई दिल्ली रोड बरसाती नाले की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डेडलाइन के 6 दिन शेष, बीएंडआर ने अभी तक नहीं करवाई दिल्ली रोड बरसाती नाले की सफाई
Fri, 09 Jun 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
हिसार। डेडलाइन पूरी होने में 6 दिन शेष हैं, मगर बीएंडआर ने अभी तक दिल्ली रोड बरसाती नाले की सफाई नहीं करवाई है। उधर, 15 जून से प्री मानसून आने की संभावना है। ऐसे में नाले की सफाई न होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि मार्च में हुई हाउस की बैठक में दिल्ली रोड बरसाती नाले को लेकर चर्चा हुई थी। इस दौरान प्रस्ताव पारित किया गया था कि यह नाला रखरखाव के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। मगर इससे पहले 15 जून तक जनस्वास्थ्य विभाग नाले में किए गए सीवर के अवैध कनेक्शन को काटेगा। उसके बाद बीएंडआर विभाग नाले की टूटी हुईं स्लैब को बदलवाएगा। साथ ही नाले की सफाई भी करवाएगा।
पहले कोटेशन के आधार पर नाले की सफाई करवाने की बात कहते रहे अधिकारी
हाउस की बैठक के बाद बीएंडआर के अधिकारी कोटेशन के आधार पर नाले की सफाई करवाने की बात कहते रहे। मगर सूत्रों की मानें तो बीएंडआर के एक्सईएन के नाले की सफाई करवाने से इंकार कर दिया है। उधर 15 जून को हाउस की बैठक होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बैठक में फिर से दिल्ली रोड बरसाती नाले का मामला गूंज सकता है।
विज्ञापन
सीवर कनेक्शन काटने के बाद भी बिना बारिश के नाले में भरा हुआ है पानी
जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से फैक्टरी मालिकों द्वारा नाले में किए गए सीवर व दूषित पानी के कनेक्शन काटे जाने के बाद भी नाले में निरंतर पानी बह रहा है। इस बारे में जब विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि शुरुआत में यह नाला इन्हीं फैक्टरियों के लिए बनाया गया था। ऐसे में वह फैक्टरी मालिकों की तरफ से नाले में किए गए दूषित पानी के कनेक्शन को कैसे काट सकते हैं।
मानसून के बाद टूटे हुए फुटपाथ को ठीक करवाएगा बीएंडआर
उधर गैस एजेंसी की तरफ से लाइन बिछाने के लिए तोड़े गए दिल्ली रोड के फुटपाथ को मानसून के बाद ठीक करवाया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो इस कार्य के लिए टेंडर किया जाएगा, जिसमें समय लगेगा। चूंकि मानसून भी नजदीक आ गया है। ऐसे में मानसून के जाने के बाद ही यह कार्य करवाया जाएगा। हालांकि मानसून से पहले सभी गड्ढों को मिट्टी से भरवा दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस कार्य के लिए लेकर एस्टीमेट तैयार किया गया है।