{"_id":"682b7998c92d81bbf705343a","slug":"6-athletes-from-haryana-selected-for-asian-athletics-championship-hisar-news-c-21-hsr1020-629395-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 6 एथलीट चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 6 एथलीट चयनित
Tue, 20 May 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 20 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
हिसार। साउथ कोरिया के गुमी शहर में 27 से 31 मई तक होने वाली 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के करीब 60 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टीम में हरियाणा के 6 खिलाड़ी शामिल हैं।
एथलीट में फतेहाबाद से पूजा हाई जंप, भिवानी से सीमा डिस्कस थ्रो में, रोहतक से अमित खत्री वॉक रेस में, भिवानी से कृष्ण कुमार 800 मीटर दौड़ में, फतेहाबाद से पूजा 800 मीटर रेस में, सोनीपत से मोहित कुमार 4 गुना 400 मीटर रिले में दमखम दिखाएंगे। इसके अलावा पानीपत के एथलेटिक्स हरियाणा के राजकुमार मिटान भारतीय टीम के मैनेजर नियुक्त किए गए हैं।
इस अवसर पर एथलेटिक्स हरियाणा के प्रधान दिलबाग सिंह और सचिव प्रदीप मालिक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। टीम 23 मई को सुबह साउथ कोरिया के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
गुरु रविदास छात्रावास में राज्यस्तरीय योगा चैंपियनशिप कल
हिसार। योगा कल्चर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से राज्यस्तरीय योगा चैंपियनशिप 21 मई को सिरसा बाईपास स्थित गुरु रविदास छात्रावास में करवाई जाएगी। चैंपियनशिप में प्रदेशभर से 250 योग खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। योगा कल्चर एसोसिएशन हरियाणा के कार्यकारी सचिव वीरेंद्र पीटीआई ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में अशोक गर्ग आयुक्त हिसार मंडल शिरकत करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रणधीर पनिहार व एथलेटिक्स हिसार के सचिव मनोज कड़वासरा होंगे। बलजिंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 से 10 आयु वर्ग लड़के व लड़कियां, 10 से 15 आयु वर्ग लड़के व लड़कियां, 15 से 22 आयु वर्ग लड़के व लड़कियां, 22 से 30 आयु वर्ग लड़के व लड़कियां, 30 से 40 आयु वर्ग महिला एवं पुरुष, 40 से 55 आयु वर्ग पुरुष एवं महिलाएं, 55 से 65 आयु वर्ग पुरुष एवं महिलाएं व 65 वर्ष से ऊपर के योग खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।