फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   6 accused arrested in case of theft by breaking the shutter of liquor shop

Hisar News: शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
6 accused arrested in case of theft by breaking the shutter of liquor shop
हिसार। थाना सदर पुलिस ने गांव नियाणा स्थित शराब की की दुकान का शटर तोड़ चोरी मामले में 6 आरोपियों नियाणा निवासी संदीप, चौटाला, प्रहलाद, अमित कुमार और बलंभा निवासी सौरभ व ढिल्लो वाला निवासी हिमांशु को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य सिपाही अजयदीप ने बताया कि थाना सदर हिसार में गांव नियाणा स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाले जितेंद्र कुमार ने 6-7 व्यक्तियों द्वारा शराब की दुकान का शटर तोड़कर कैमरे चोरी करने के बारे में शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया कि 17 जनवरी की रात में 6-7 आदमी दुकान पर आए और शटर तोड़ने लगे। जब उसने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कैमरे भी चोरी कर ले गए। सदर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा 2 कैमरे और वारदात में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


हवाई फायर करने के मामले में एक और गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। सीआईए हिसार ने ऑटो मार्केट हिसार स्थित शराब के ठेके के सामने दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायर करने के मामले में एक ओर आरोपी पड़ाव चौक निवासी लवकेश को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपी लवकेश 24 दिसंबर की शाम ऑटो मार्केट स्थित शराब के ठेके पर हवाई फायर करने की वारदात में शामिल था। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि ऑटो मार्केट हिसार स्थित शराब के ठेके पर नौकरी करने वाले सिरसा निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने 24 दिसंबर की शाम 6 बजे के करीब ठेके के सामने हवाई फायर किया। हवाई फायर करके बाइक को लेकर भाग गए। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed