फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   55 km long rainy drain will be constructed in the city at a cost of 88 crores

अमरूत 2 के तहत शहर में 88 करोड़ की लागत से 55 किलोमीटर लंबे बरसाती नाले कराया जाएगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
55 km long rainy drain will be constructed in the city at a cost of 88 crores
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से अमरूत-2 के तहत शहर में 88 करोड़ रुपये की लागत से 55 किलोमीटर लंबे बरसाती नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा लघु सचिवालय स्थित डिस्पोजल को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा पांच नए डिस्पोजल का निर्माण भी किया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। बुधवार को हाउस की बैठक में अधिकारियों ने पार्षदों के बीच यह डीपीआर प्रस्तुत की थी। हालांकि इसे फाइनल करने से पार्षदों से चर्चा भी की जाएगी। इसके बाद ही फाइनल की जाने वाली डीपीआर को मुख्यालय मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अमरूत-एक योजना के तहत नई पेयजल व सीवर लाइन बिछवाने की जिम्मेदारी सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय को सौंपी थी। इसके तहत शहर में नगर निगम के पास इसकी जिम्मेदारी थी। मगर. सरकार ने अमरूत-2 में इस कार्य को करवाने की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपी है।
विज्ञापन

इन एरिया में बरसाती नालों का किया जाएगा निर्माण
अधिकारियों के अनुसार आजाद नगर एरिया व कैमरी रोड पर करीब 35 किलोमीटर लंबा बरसाती नाला बनाया जाएगा। इसके अलावा मिल गेट, मिर्जापुर रोड, रायपुर रोड, शिव नगर, कप्तान स्कूल रोड, सैनियान मोहल्ला, शांति नगर, सूर्य नगर, सूरजमल एनक्लेव व मॉडल टाउन एक्सटेंशन में करीब 20 किलोमीटर लंबे बरसाती नाले का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाए जाएंगे बरसाती डिस्पोजल
योजना के तहत लघु सचिवालय स्थित डिस्पोजल को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, आजाद नगर, कैमरी रोड, इंडस्ट्रीयल एरिया, सूर्यनगर व मिल गेट में नए डिस्पोजल का निर्माण करवाया जाएगा।

बरसाती नालों की सफाई का किया टेंडर
उधर, जनस्वास्थ्य विभाग ने बरसाती नालों की सफाई का टेंडर कर दिया है। 30 जून से पहले विभाग ने अपने अंडर आने वाले बरसाती नालों की सफाई का काम पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है।
फव्वारा चौक से लघु सचिवालय डिस्पोजल
लघु सचिवालय से शाहपुर ड्रेन
फव्वारा चौक से मलिक चौक होते हुए ऋषि नगर डिस्पोजल
ऑटो मार्केट
नागरिक अस्पताल
सेक्टर 14 से ऋषि नगर डिस्पोजल
ऋषि नगर डिस्पोजल से शाहपुर ड्रेन
बरवाला बाईपास से भैंस फार्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed