फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डाबड़ा चौक खुलवाने और पुल पर फुटपाथ की मांग को लेकर सीएम से नहीं मिल पाए पार्षद और आरडब्ल्यूए प्रधान

डाबड़ा चौक खुलवाने और पुल पर फुटपाथ की मांग को लेकर सीएम से नहीं मिल पाए पार्षद और आरडब्ल्यूए प्रधान

Mon, 14 Jan 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
डाबड़ा चौक खुलवाने और पुल पर फुटपाथ की मांग को लेकर सीएम से नहीं मिल पाए पार्षद और आरडब्ल्यूए प्रधान
हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर फुटपाथ की मांग कर रहे वार्ड-14 के पार्षद अमित ग्रोवर और आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के लिए इधर-उधर भागते रहे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि बाद में पार्षद अमित ग्रोवर एचएयू फैकल्टी हाउस में सीएम से मुलाकात करने में सफल रहे, लेकिन वहां भी सीएम ने बात करने का समय नहीं दिया और ज्ञापन भी अधिकारियों ने पकड़कर कहा कि इसमें लिखा है ना देख लेंगे।
विज्ञापन

बेशक लोगों को डाबड़ा चौक पुल की सौगात मिल गई, लेकिन जाम से निजात न मिलने और पुल पर फुटपाथ न बनाने को लेकर लोगों में रोष है। यह मुद्दा वार्ड-14 के पार्षद अमित ग्रोवर और आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण उठा रहे हैं। फुटपाथ बनाए जाने की मांग को लेकर दोनों अपने समर्थकों और कॉलोनियों के लोगों के साथ सीएम से मिलने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम को सौंपे ज्ञापन में पार्षद ने कहा कि डाबड़ा चौक पुल के नवनिर्माण होने के बाद डाबड़ा चौक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिसके कारण अर्बन स्टेट, सेक्टर-13, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11 , मॉडल टाउन और अन्य क्षेत्रों के हजारों लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही पुल पर फुटपाथ भी नहीं बनाया गया है, जिसके कारण तेज स्पीड के कारण दुर्घटना होने पर कोई वाहन पुल से नीचे गिर सकता है। उनके साथ अर्बन स्टेट, सेक्टर-13, सेक्टर 16-17 और डाबड़ा चौक मार्केट के दुकानदार भी थे। उन्होंने मांग की कि चौक को खुला रखना चाहिए और लाल बत्ती लगाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करनी चाहिए। इसके अलावा जनहित में पुल पर फुटपाथ बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मिलने के लिए समय दिया था। आधा घंटा वेट किया, लेकिन फिर पता चला कि सीएम यहां नहीं आएंगे। इसके बाद हम उनसे मिलने एचएयू के फैकल्टी हाउस गए। वहां पर ज्ञापन अधिकारी ने पकड़ लिया। हमने अपनी बात रखने का प्रयास किया तो कहा कि इसमें लिख रखा है ना सब, बस हो जाएगा। अगर चौक नहीं खोला गया और पुल पर फुटपाथ नहीं बनाया तो वार्ड के लोगों से बात करके आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

-अमित ग्रोवर, एमसी, वार्ड-14

हम सेक्टर एसोसिएशन के सदस्य सीएम से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन सीएम से मिलने नहीं दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने हमसे ज्ञापन ले लिया। सीएम हमारी बात सुने बिना ही गाड़ी में बैठकर निकल गए। अब सीएम को पोस्ट के जरिये ज्ञापन भेजा जाएगा और सीएम विंडो पर भी शिकायत लगाई जाएगी।
-जितेंद्र श्योराण, प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर 16, 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed