फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ओवरलोड वाहनों के लिए लगाया गए बालसमंद नाका बंद

ओवरलोड वाहनों के लिए लगाया गए बालसमंद नाका बंद

Fri, 11 May 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के लिए लगाया गए बालसमंद नाका बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद (हिसार)।
राजस्थान से हरियाणा की सीमा में प्रवेश करने वाले ओवरलोडिड वाहनों पर लगाम लगाने के मकसद से जिले के गांव बालसमंद में लगाया गया स्थायी नाका पांचवें महीने में ही बंद कर दिया गया है। इसकी सूचना चेक पोस्ट कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। पांच महीने में यहां केवल 18 चालान किए गए थे। इस कारण यह नाका बंद किया।
प्रदेश सरकार के पास पड़ोसी राज्यों से हरियाणा की सीमा में ओवरलोडिड वाहनों के प्रवेश की सूचना मिल रही थी। ओवरलोडिड वाहनों पर शिकंजा कसने और उनसे राजस्व प्राप्ति के मकसद से सरकार ने प्रदेशभर में 25 के करीब सड़क मार्गों को चिह्नित किया था। स्थायी नाके लगाने के लिए हिसार में केवल बालसमंद को चुना गया था। राजस्थान बॉर्डर के पास भादरा-आदमपुर मार्ग पर स्थायी चेक पोस्ट की शुरुआत की गई थी। नाका शुरू करने से पहले डीसी और एडीसी ने भी मौका मुआयना किया था। भादरा-आदमपुर मार्ग पर बनाई गई स्थायी चेक पोस्ट पर पांच महीने में केवल 18 वाहनों के चालान किए गए। दो जनवरी से यहां चालान शुरू किए गए थे।
विज्ञापन

नाके के कार्यालय पर लटका ताला
नए आदेश जारी होने के बाद नाके के कार्यालय पर ताला लटका पड़ा है। प्रशासन की तरफ से सरकार के आदेश पर नाका बंद करने की सूचना भी कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी बन गई थी सजा
चेक पोस्ट पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात किए गए थे, जोकि तीन शिफ्टों में काम कर रहे थे। चेक पोस्ट पर ड्यूटी करने वाली टीम में एक सुपरिंटेंडेंट/डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, एक असिस्टेंट, दो क्लर्क, दो चपरासी, तीन पुलिस कर्मचारी और दो ड्राइवर शामिल होते थे। कर्मचारियों की रूटीन की ड्यूटी के अलावा यह ड्यूटी थी। इसके लिए किसी तरह के टीए-डीए का प्रावधान भी नहीं था। रात की पारी में ड्यूटी करना और अवकाश के दिन ड्यूटी करने वालों को यह सबसे बड़ी सजा महसूस हो रही थी।


लगातार बदलती थी ड्यूटी
चेक पोस्ट पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को स्थायी रूप से ड्यूटी नहीं दी गई थी। इसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को शामिल किया था। इन कर्मचारियों को भी कुछ घंटे ही पता लगता था कि उनकी नाके पर ड्यूटी है। नाके पर निगरानी के लिए चार सीसीटीवी भी लगाए गए थे।

सरकार के आदेश पर राजस्थान बॉर्डर के पास हिसार-भादरा मार्ग पर बनाए गए स्थायी नाके को बंद कर दिया गया है।
-अमरजीत सिंह मान, अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed