{"_id":"5977959a4f1c1bac038b4653","slug":"51501009306-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से फोन पर ओटीपी नंबर पूछकर खाते से उड़ाए 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से फोन पर ओटीपी नंबर पूछकर खाते से उड़ाए 30 हजार
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एक साइबर क्रिमिनल ने कुंजलाल गार्डन की महिला शिल्पा से फोन पर एटीएम कार्ड का ओटीपी नंबर पूछकर खाते से 30 हजार रुपये उड़ा लिए। ठग ने फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताया था। सिटी थाना पुलिस ने इस बारे में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कुंजलाल गार्डन की शिल्पा पत्नी प्रवीण कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 24 जुलाई को उसके मोबाइल पर कॉल आई कि वह पंजाब नेशनल बैंक से बोल रहा है। आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया और आप अपने कार्ड का 12 नंबर का डिजिट बताइए। महिला के बताने पर मोबाइल पर एक मैसेज आया था, जिसमें ओटीपी नंबर लिखा था। कॉल करने वाले ने मैसेज में आया ओटीपी नंबर पूछा तो महिला ने बता दिया। महिला ने कहा कि ओटीपी नंबर बताने पर बैंक से उसके मोबाइल पर आठ मैसेज आए। महिला के अकाउंट से एक बार 10 हजार रुपये और फिर 20 हजार रुपये निकलने के मैसेज आए थे। बैंक की जीजेयू शाखा के ऑफिस में गई तो उसे बताया गया कि किसी ठग ने ओटीपी नंबर पूछकर यह राशि एक खाते में ट्रांसफर करा ली है। तब उसे ठगी का पता चला। ठग का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।